फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   one patient died of corona, four found positive

कोरोना से एक मरीज की मौत, चार मिले पॉजिटिव

Fri, 02 Jul 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
one patient died of corona, four found positive
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने लगी है। लेकिन महामारी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। खुद को संक्रमण से बचाने के लिए लोगों को सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करना होगा। जिले में कोरोना संक्रमण दर 5.57 प्रतिशत और रिकवरी रेट 97.71 प्रतिशत है। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही। वहीं वीरवार को 805 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से केवल चार पॉजिटिव मिले। वहीं, एक मरीज की मौत हो गई। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि जिले में अब तक कोरोना के चार लाख 63 हजार 990 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 25804 सैंपल पॉजिटिव पाए गए तथा 4 लाख 37 हजार 828 सैंपल निगेटिव मिले। वहीं उपचार के बाद 25214 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। फिलहाल जिले में कोरोना के 38 सक्रिय मरीज है। इनमें से 19 मरीज अस्पतालों में व 19 मरीज घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। जिला प्रशासन द्वारा घरों में एकांतवास में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed