फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One patient died in PGI, 247 new infected including 12 children were found

पीजीआई में एक मरीज की मौत, 12 बच्चों समेत 247 नए संक्रमित मिले

Sun, 23 Jan 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
One patient died in PGI, 247 new infected including 12 children were found
रोहतक। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित मिले रहे हैं। शनिवार को एक साल से 16 साल तक के 12 बच्चों समेत 247 नए संक्रमित केस मिले हैं। जबकि 192 ठीक हो गए। इधर, पीजीआई में 8 चिकित्सकों समेत 29 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में शनिवार को 247 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 192 को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1308 पहुंच गई है। इनमें से 10 अस्पताल व शेष 1298 मरीज घरों में एकांतवास में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 1318 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 1179 की आरटीपीसीआर व 139 की रैपिड एंटीजन जांच की गई। जिले के 335 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। महामारी की संक्रमण दर 4.49 प्रतिशत व सुधार की दर 93.50 प्रतिशत है।
विज्ञापन

विभाग ने 1428 लोगों को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान जारी है। शनिवार को विभाग ने 1428 लोगों को वैक्सीन लगाई। इनमें से 498 को पहली व 930 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1470031 वैक्सीन डोज लगा चुका है। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष तक के 28354 किशोर किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में 61 मरीज उपचाराधीन
पीजीआई के ट्रामा सेंटर आईसीयू में उपचाराधीन एक मरीज की शनिवार को मौत हो गई। इसके अलावा दो संक्रमित मरीजों के शव अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम प्रशासन को सौंपे गए हैं। विभाग ने चार अन्य विभागों से शव भी अंत्येष्टि के लिए सौंपे हैं। इनमें हादसों में घायल, जहरीला पदार्थ निगलने व बीमार व्यक्ति शामिल हैं। शवगृह में दो संक्रमित शव अभी रखे हुए हैं। पीजीआई में अभी 61 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 11 ऑक्सीजन पर, सात हाई फ्लोऑक्सीजन पर व चार वेंटिलेटर पर हैं। पीजीआई के 12 चिकित्सकों समेत 29 स्वास्थ्य कर्मचारी शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed