फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One died in road accident, one serious

सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

Thu, 26 Dec 2013 10:13 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो।
सोनीपत/ब्यूरो। Updated Thu, 26 Dec 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
 One died in road accident, one serious
हरियाणा में सोनीपत के गांव बैंयापुर में एक बाइक की गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस  मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वहीं घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। गांव हरसाना निवासी बिजेंद्र (40) और वेदपाल बुधवार देर रात अपनी बाइक पर सवार होकर सोनीपत से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वह गांव बैंयापुर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक गन्नों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे में बिजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जबकि वेदपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देते हुए टैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed