फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On New Year, MLAs took a resolution to serve the public and develop

Rohtak News: नववर्ष पर विधायकों ने जनता की सेवा व विकास का लिया संकल्प

Thu, 02 Jan 2025 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
On New Year, MLAs took a resolution to serve the public and develop
01सीटीके07..महम विधायक बलराम दांगी। संवाद
नए साल पर रोहतक जिले के सभी विधायकों ने जनता की सेवा करने व हलके के विकास का संकल्प लिया है। अपना संकल्प पूरा करने के लिए विधायक जनता की आवाज उठाने के साथ सरकार से समस्याओं के समाधान की अपील करेंगे। अमर उजाला से हुई बातचीत में विधायकों ने अपने तीन मुख्य संकल्प साझा किए।
विज्ञापन

प्रदेश के हित में कार्य किए जाएंगे : हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़ी सांपला-किलोई हलका के विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इलाके की जनता की लगातार सेवा करते आ रहे हैं। यहां के विकास को लेकर अनेक योजनाएं बनाई व लागू की हैं। नए साल में भी जनता की सेवा का काम जारी रहेगा। अपना यह पहला संकल्प पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। प्रदेश के हित में कार्य किए जाएंगे। इसके तहत आम आदमी से जुड़े मुद्दों के समाधान पर जोर दिया जाएगा। पार्टी को मजबूत बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के साथ लोगों की समस्या जानने व उनका समाधान कराने के लिए जनता के बीच जाएंगे। इन तीन संकल्पों को हर हाल में पूरा करना है।
विज्ञापन


---------
हलके की पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा : दांगी

महम विधायक बलराम दांगी ने कहा कि जनता ने इस बार सेवा के लिए चुना है। उनकी समस्या हमारी समस्या है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगाप। नए साल में 5000 युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सरकार से बात की जाएगी। इलाके के लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। लोगों की इस समस्या का समाधान कराना है। यह दूसरा संकल्प है। तीसरा संकल्प हर खेत तक पानी पहुंचाने का है। इसके लिए भी अधिकारियों व सरकार से बातचीत कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
रोहतक शहर का विकास रहेगा पहला संकल्प : भारत भूषण बतरा

रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि रोहतक शहर को विकास की दरकार है। शहर को साफ सुथरा, स्वच्छ व सुरिक्षत बनाने के लिए काम करने की जरूरत है। जनता को सभी सुविधाएं मुहैया कराने पर सरकार का ध्यान दिलाया जाएगा। नए साल में पहला संकल्प रोहतक शहर का विकास रहेगा। दूसरा संकल्प शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराना रहेगा। तीसरा संकल्प जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाने का लिया है। इसमें सड़कें, पानी, यातायात, प्रदूषण, कानून व्यवस्था शामिल हैं।

01सीटीके07..महम विधायक बलराम दांगी। संवाद

01सीटीके07..महम विधायक बलराम दांगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed