{"_id":"67d5e3f6344b27c89f010afd","slug":"on-holi-brothers-in-law-applied-colours-and-sisters-in-law-played-phaag-by-hitting-with-sticks-rohtak-news-c-17-roh1020-617404-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दुल्हेंडी पर देवरों ने रंग लगाकर तो भाभियों ने कोरड़े मार खेला फाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दुल्हेंडी पर देवरों ने रंग लगाकर तो भाभियों ने कोरड़े मार खेला फाग
Sun, 16 Mar 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
15सीटीके22...बाबा बालकपुरी डेरे में फाग खेलते श्रद्धालु।
दुल्हेंडी का पर्व लोगों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर फाग खेला। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पानी डालकर होली खेली। देवर ने भाभी को रंग लगाया, पानी डाला तो भाभी ने देवरों को कोरड़ा मार कर फाग खेला।
गांवों में पुरानी परंपरा के अनुसार, दुल्हेंडी पर कॉलोनी व मोहल्लों में बच्चों ने रंगों के साथ दूसरों पर पानी डालकर खूब मस्ती की। बड़ों ने सादगीपूर्ण तरीके से तो युवाओं ने नाच-गाकर फाग खेला। बाबा बालकपुरी डेरे में श्रद्धालुओं ने फूलों व रंग गुलाल से जमकर फाग खेला।
-- -- -- --
सांपला में धूमधाम से मनाई होली
सांपला। रंगों का त्योहार होली परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बरसे गीत पर युवा थिरकते नजर आए। बच्चों ने बुजुर्गों को रंग लगाकर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने कोरड़ा मार होली खेली। कस्बे के मेन बाजार, पुरानी मंडी व अन्य क्षेत्रों में रंग, गुलाल से सराबोर युवा डीजे पर खूब नाचे। संवाद