फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Olympian shooter Manu Bhaker will pursue Masters in Sports Management from IIM Rohtak

Rohtak News: ओलंपियन शूटर मनु भाकर आईआईएम रोहतक से करेंगी खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर

Thu, 04 Dec 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Olympian shooter Manu Bhaker will pursue Masters in Sports Management from IIM Rohtak
32...शूटिंग ​खिलाड़ी मनु भाकर - फोटो : बाजारशुकुल में बंद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय।
रोहतक। ओलंपियन शूटर मनु भाकर ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रोहतक में प्रवेश लिया है। यहां से वह खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर करेंगी। झज्जर के गोरिया गांव निवासी रामकिशन भाकर ने बताया कि बेटी मनु ने आईआईएम के पीजी डिप्लोमा में दाखिला लिया है।
विज्ञापन

खेल क्षेत्र में प्रबंधन विषय से पढ़ाई कर जीवन का अगला कदम तय करेगी। स्कूली शिक्षा झज्जर से हुई। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस विषय में स्नातक की थी। चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी किया है।
विज्ञापन


वर्ष 2024 पेरिस ओलंपिक में मनु ने निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीते थे। जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा था। पिता ने बताया कि मनु का आईआईएम में 21 नवंबर को टेस्ट व इंटरव्यू हुआ। इसके बाद ही पीडी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में चयन हुआ। टेस्ट के बाद एक दिसंबर को उन्होंने एडमिशन प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed