{"_id":"60df6b798ebc3e2986362f46","slug":"old-man-dies-of-corona-two-infected-found-rohtak-news-rtk6158089130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्ध की मौत, दो संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्ध की मौत, दो संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना से दम तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को वृद्ध की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, दो नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 553 मरीज दम तोड़ चुके हैं। जिले में दो नए संक्रमितों के साथ अब तक 25,806 संक्रमित सामने आ चुके हैं। संक्रमण के संभावित 329 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 29 हैं। इनमें से 12 मरीज अस्पतालों में व 17 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। विभाग ने 814 लोगों के सैंपल लिए हैं। संक्रमण दर 5.55 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.74 प्रतिशत है। इधर, वैक्सीनेशन अभियान के तहत शुक्रवार को 1799 लोगों को पहली व 671 को दूसरी डोज दी गई। जिले में अब तक तीन लाख 31 हजार 262 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।
ब्लैक फंगस के 134 मरीज, 388 इंजेक्शन पहुंचे
पीजीआई में ब्लैक फंगस के मरीजों का उपचार जारी है। यहां 134 मरीज उपचाराधीन हैं। इनके लिए शुक्रवार को 388 इंजेक्शन पहुंचे। ये सभी मरीजाें को लगाने का दावा किया गया है। संस्थान के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी प्रभारी डॉ. गजेंद्र ने कहा कि ब्लैक फंगस के 9 मरीजों का शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया है। शेष मरीजों का भी इलाज जारी है। इसके अलावा कोविड-19 ट्रॉमा सेंटर में अब करोना का एक भी मरीज नहीं है।