फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Oil prices increased thrice in nine days, petrol crossed the century mark

Rohtak News: नौ दिन में तीन बार बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल ने जमाया शतक

Sun, 24 May 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Oil prices increased thrice in nine days, petrol crossed the century mark
54-शहर के हिसार रोड ​स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल डलवाने पहुंचे चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। मई में नौ दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम तीन बार महंगे हो गए हैं। इसके चलते पेट्रोल अब 100 रुपये प्रति लीटर पार हो चला है। वाहन चालकों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।

14 मई को पेट्रोल के दाम 95.70 जबकि डीजल के दाम 88.14 रुपये प्रति लीटर थे। दो साल तक यही दाम बने रहे थे। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि कांग्रेस राज में एक बार 102 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल के दाम पहुंच गए थे जिसके बाद भाजपा सत्ता में आई और दामों में गिरावट आई।
विज्ञापन

इसके बाद दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चलता रहा। 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई। दूसरी बार 19 मई को पेट्रोल में 86 और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 23 मई को पेट्रोल 86 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। पंप पर वाहनों में तेल डलवाने आए राकेश, वृंद नांदल व कुलदीप ने बताया कि नौ दिन में ही पेट्रोल के दाम पांच रुपये से अधिक बढ़े हैं। आगे भी दामों पर संशय बना हुआ है।

----------

14 मई को पेट्रोल-डील के दाम :

पेट्रोल : 95.70

डीजल : 88.14

15 मई को तीन रुपये बढ़ने के बाद रेट

पेट्रोल : 98.70

डीजल : 91.14

----

19 मई को पेट्रोल 86 पैसे व डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ने के बाद

पेट्रोल : 99.56

डीजल : 92.05

--------

23 मई को पेट्रोल 86 पैसे व डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ने के बाद

पेट्रोल : 100.42

डीजल : 92.96

-----

पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले लगभग दो साल से स्थिर बने हुए थे। अब 15 मई से दामों में तीन बार वृद्धि हो गई है। पेट्रोल प्रति लीटर 100 रुपये पार पहुंच गया है।
- पुनीत काैशिक, प्रधान, जिला रोहतक पेट्रोलियम एसोसिएशन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed