{"_id":"6623112a56449233c108f2d7","slug":"officials-should-increase-the-speed-of-wheat-lifting-from-the-markets-rohtak-news-c-17-roh1020-405905-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंडियों से गेहूं उठान की गति को बढ़ाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंडियों से गेहूं उठान की गति को बढ़ाएं अधिकारी
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंडियों से गेहूं के उठान की गति को बढ़ाएं। मंडियों में प्रतिदिन खरीद सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों की फसल की यथाशीघ्र बिक्री हो सके और किसानों को निर्धारित अवधि में फसल का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
अजय कुमार स्थानीय कैंप कार्यालय में रबी खरीद सीजन की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सभी उपमंडलाधीशों ने अपने एरिया की मंडियों में फसल खरीद के लिए किए गए प्रबंधों व किसानों को फसल बिक्री में हो रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त अजय कुमार ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को कहा कि वह सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार फसलें खरीदें व मंडियों से उठान की गति को बढ़ाएं। उन्होंने मंडी अनुसार यातायात के प्रबंधों और लेबर की उपलब्धता की भी समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
74479.59 मीट्रिक टन गेहू की हुई खरीद
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि जिला में गत वीरवार तक 74479.59 मीट्रिक टन गेहूं व 21469.34 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें और अपनी फसलों को सुखाकर व अच्छी तरह साफ करके मंडियों में लाएं। वीरवार को जिला में 13068.77 मीट्रिक टन गेहूं और 684.10 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। वीरवार तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 74479.59 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इसमें से कलानौर साइलो में अब तक 3223.76 मीट्रिक टन, किलोई में 3228.20 मीट्रिक टन, लाखनमाजरा में 3516.97 मीट्रिक टन, मदीना में 1992.60 मीट्रिक टन, महम मंडी में 7871.20 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 34489.81 मीट्रिक टन, सांघी में 4667.25 मीट्रिक टन तथा सांपला मंडी में 16489.80 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
21469.34 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई
इसी प्रकार गत वीरवार तक जिला में 21469.34 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। इसमें से कलानौर मंडी में 6868.38 मीट्रिक टन, महम मंडी में 8220.28 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 2135 मीट्रिक टन व सांपला मंडी में 4245.68 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।