फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nut Bolt's businessman broke two gold chains of six tola

नट बोल्ट के कारोबारी की छह तोले की सोने की दो चेन तोड़ी

Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nut Bolt's businessman broke two gold chains of six tola
सीसीटीवी में कैद युवक से सोने की चेन छीन कर भागता स्कूटी सवार।
रोहतक। शहर के सेक्टर दो में दिनदहाड़े स्कूटी सवार नट बोल्ट के कारोबारी की घर के बाहर से छह तोले सोने की दो चेन तोड़कर ले गया। एक चेन कारोबारी ने भगवान महाकाल में श्रद्धा के चलते पहनी थी, जबकि दूसरी शादी के समय बनवाई थी। झपटमार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस संबंध में अर्बन स्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 2 निवासी हितेश मलिक ने दी शिकायत में बताया कि उसकी हिसार रोड स्थित सैनिक कॉलोनी में नट बोल्ट की फैक्टरी है। रविवार को दोपहर करीब दो बजे वह अपने मकान के पिछले गेट के साथ खड़ी बाइक को साफ कर रहा था। तभी त्रिवेणी पार्क की साइड से स्कूटी पर एक युवक आया। उसने हेलमेट डाला हुआ था। कारोबारी की सड़क की तरफ पीठ थी। नजदीक आकर युवक ने स्कूटी धीमी की और झपटा मारकर उसकी दोनों सोने की चेन तोड़ ली। एक चेन में लोकेट था। उसने युवक का पीछा भी किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा। मामले की सूचना पाकर अर्बन स्टेट व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के एरिया में छानबीन की। एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक स्कूटी नजर आ रही है, लेकिन स्कूटी का नंबर साफ नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed