फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nursing Exam in Rohtak

नर्सिंग परीक्षा : कोई रोल नंबर ढूंढता रहा तो कोई परीक्षा केंद्र

Mon, 15 Feb 2021 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Nursing Exam in Rohtak
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाने के विरोध में एमडीयू के गेट नंबर एक के बाहर प्रवेश पत्र दिखा क?
रोहतक। सर कैंपस स्कूल कहां है। भाई साहब, महिला कॉलेज कितनी दूर है। पेपर शुरू होने वाला है। जल्दी पहुंचना है। रास्ता बता दीजिए। रविवार सुबह हेल्थ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित नर्सिंग, पैरा मेडिकल व अन्य कोर्सों की प्रवेश परीक्षा में पहुंचने के लिए कुछ यही नजारा दिखा। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र की तलाश में भटकते रहे। कुछ अपने रोल नंबर के लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे तो कुछ साइबर कैफे तलाशते नजर आए। हालात ये रहे कि अनगिनत परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश ही नहीं कर पाए। वहीं, परीक्षा के बाद एमडीयू के गेट नंबर एक के बाहर परीक्षार्थियों ने रोष प्रकट किया। इस मामले को लेकर परीक्षार्थी विवि के कुलपति कार्यालय भी पहुंचे। यहां भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

हेल्थ यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की। परीक्षा के लिए बनाए गए 27 केंद्रों पर 6672 उम्मीदवारों के बैठने की व्यवस्था की गई। इनमें से 333 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक ही नहीं पहुंच पाए। जबकि कई को देरी से पहुंचने के चलते केंद्र के बाहर से ही लौटा दिया गया। इससे उम्मीदवार काफी आहत नजर आए। परीक्षा से वंचित उम्मीदवारों ने कहा कि हम परीक्षा से वंचित रहे गए। हम यहां सवा दस बजे पहुंचे थे। जबकि एमडीयू के यूूआईईटी केंद्र में ही साथ लगते कमरे में साढे दस बजे तक प्रवेश दिया गया। हमें पहले अपने रोल नंबर डाउनलोड करने पड़े। फिर परीक्षा केंद्र तलाशने में समय बर्बाद हुआ। विवि प्रशासन ने बगैर किसी पूर्व सूचना या सयम रहते केंद्र नहीं बदला। इसकी जानकारी तक परीक्षार्थियों को नहीं दी गई। कुछ केंद्रों में तो प्रश्न पत्रों की फोटो प्रतियां थमा दी गई। इनमें से पेज गायब थे। इस कारण प्रश्न पत्र भी अधूरे मिले। अब कोई हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली बाईपास से मेडिकल मोड़ तक जाम
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा दोपहर एक बजे संपन्न हुई। इसके चलते उम्मीदवारों की भीड़ सड़कों पर आ गई। रविवार को अवकाश के बावजूद दिल्ली रोड जाम हो गया। दिल्ली बाईपास से मेडिकल मोड़ तक जाम लगा गया। इसके बीच वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। यह जाम करीब दो बजे जाकर खुला। इसके बाद दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाक, कान से उतरवा दिए आभूषण
परीक्षा केंद्र में किसी तरह का सामान नहीं ले जाने की बाध्यता रही। इसके चलते महिला उम्मीदवारों को नाक, कान व अन्य आभूषण उतारने पड़े। इन्हें परीक्षा केंद्रों के बाहर ही उतरवा दिया गया। इस कारण भी महिला उम्मीदवारों को काफी परेशानी हुई।
हेल्थ यूनिवर्सिटी ने बीएससी, एमएससी व पोस्ट बेसिक नर्सिंग समेत पैरा मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की है। इसमें अनेक उम्मीदवार परीक्षा देने से वंचित रह गए। सोनीपत से ही सौ से ज्यादा उम्मीदवार हैं। हमने परीक्षा के लिए 2400 रुपये फीस भरी। कोहरे के बावजूद परीक्षा के लिए सोनीपत से रोहतक आए। यहां हमें केंद्र में ही प्रवेश नहीं करने दिया गया। जबकि यूआईईटी केंद्र के साथ वाले कमरे में साढ़े दस के बाद भी उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया।
- सोनू, पोस्ट बेसिक नर्सिंग उम्मीदवार
नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए हरियाणा के विभिन्न राज्यों से ही नहीं, दिल्ली से भी उम्मीदवार रोहतक पहुंचे। यहां पहले तो रोल नंबर के लिए धक्के खाने पड़े। फिर परीक्षा केंद्र तलाशने में समय लगा। इस कारण केंद्र पर देरी से पहुंचे। इस कारण हमें परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया। दिल्ली से किराया खर्च कर खराब मौसम के बावजूद परीक्षा देने पहुंचा, मगर परीक्षा नहीं दे पाया। परीक्षा केंद्र तलाशने में देरी होने की वजह से वहां कुछ देरी से पहुंचने के चलते अंदर प्रवेश नहीं मिला।
- अभिषेक, बीएससी नर्सिंग उम्मीदवार
विवि की नर्सिंग प्रवेश परीक्षा अनियमितताओं से भरी थी। पहले तो उम्मीदवारों को परीक्षा से एक दिन पहले तक रोल नंबर या परीक्षा केंद्र की जानकारी तक ही नहीं दी गई। फिर ईमेल व एसएमएस के जरिये शनिवार रात यह जानकारी भेजी गई। रविवार सुबह केंद्र पर पहुंचने के बाद विवि की वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड करने के लिए साइबर कैफे की खाक छाननी पड़ी। ऑनलाइन हुए तो वेबसाइट भी बंद मिली। अपने संस्थान में संपर्क किया तो केंद्र का पता लगा।
- प्राची, महला चौक, सोनीपत
विवि की प्रवेश परीक्षा को लेकर अचानक परीक्षा केंद्र बदल दिए गए। इसका हमें शनिवार शाम तक पता ही नहीं था। रविवार सुबह ही इस बारे में पता लगा। पहले केंद्र विवि के प्रशासनिक भवन में था। बाद में इसे एमडीयू के कैंपस स्कूल कर दिया गया। बड़ी मुश्किल से केंद्र का पता लगा। किसी तरह यहां पहुंची तो परीक्षा शुरू हो चुकी थी। इस कारण अंदर ही नहीं जाने दिया। खराब मौसम में ग्रामीण इलाके के उम्मीदवार परीक्षा से पहले कैसे और कहां से रोल नंबर डाउनलोड करते।

- अंशु, गन्नौर
विवि ने एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, पैरा मेडिकल व अन्य कोर्सों के लिए 27 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की। इसमें कुल 6672 उम्मीदवारों में से 333 अनुपस्थित रहे। उड़नदस्ते व विवि के ऑब्जर्वर तैनात रहे। परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। परिणाम 15 फरवरी को जारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य किसी तरह की जानकारी नहीं है।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज, पब्लिक रिलेशन, हेल्थ यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed