{"_id":"6412211ad7de8644650f5f98","slug":"nss-is-the-best-medium-to-connect-with-the-society-along-with-teaching-the-art-of-living-rohtak-news-c-17-roh1018-94347-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जीने की कला सिखाने के साथ समाज से जोड़ने का श्रेष्ठ माध्यम है एनएसएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जीने की कला सिखाने के साथ समाज से जोड़ने का श्रेष्ठ माध्यम है एनएसएस
Thu, 16 Mar 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
गौड कालेज में आयोजित एनएसएस शिविर के समान सत्र का दीपजलाकर उद्धाटन करतीं डॉ भीमराव आंबेडकर र
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के समापन समारोह का आयोजन बुधवार को कॉलेज परसिर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सोनीपत की कुलपति डॉ. अर्चना मिश्रा रही। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया।
मुख्यातिथि ने कहा कि एनएसएस का दायरा काफी बढ़ गया है। यह विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने का एक श्रेष्ठ माध्यम है। इसके साथ ही सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता भी लेकर आती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर जीवन जीने की कला सिखाने के साथ बेहतर नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होते है। यह हमें समाज के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं। जीवन में कभी भी माता पिता और गुरुजनों के प्रति सम्मान कम नहीं होना चाहिए। हमें जीवन में समाज और देश के प्रति समर्पित रहना चाहिए। प्राचार्य ने कहा कि सात दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न व्याख्यानों के माध्यम अर्जित हुआ ज्ञान जीवन में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। मुख्यातिथि ने नशा मुक्त समाज अभियान कौशल के तहत नशा मुक्त समाज बनाने एवं नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने की शपथ दिलाई। मंच संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. सीमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस अधिकारी डॉ. सुखदेव शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. कपिल कौशिक, पूजा, रामबीर, प्रीति शर्मा, पिंकी शर्मा, सुशील कुमार, आशुतोष वशिष्ठ, रेनू, प्रिंस कौशिक, सुमित भारद्वाज उपस्थित रहे।