{"_id":"5e6954248ebc3ebf48011f80","slug":"now-we-will-not-be-able-to-sell-masks-for-more-than-10-rupees-rohtak-news-rtk546416743","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दस रुपये से ज्यादा में मास्क नहीं बेच पाएंगे दुकानदार, सेनेटाइजर की भी कीमत तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दस रुपये से ज्यादा में मास्क नहीं बेच पाएंगे दुकानदार, सेनेटाइजर की भी कीमत तय
विज्ञापन
नॉवेल कोरोना वायरस वुहान स्टेन 2019 को लेकर बाजार में मास्क और सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ने से इनकी कीमत में जबरदस्त उछाल आया है। तीन रुपये का थ्री लेयर मास्क 30 रुपये में पहुंच गया। बढ़ती कीमत पर नियंत्रण लगाने के लिए बुधवार को ड्रग विभाग ने केमिस्ट एसोसिएशन के साथ बैठक की और मास्क व सेनेटाइजर की कीमत पर कैप लगा दिया। इसके चलते अब केमिस्ट दस रुपये से अधिक कीमत में थ्री लेयर मास्क नहीं बेच पाएंगे। इसके साथ ही सेनेटाइजर की कीमत पर भी कैप लगा दिया गया है।
जिले में थ्री लेयर मास्क दस रुपये से अधिक कीमत में नहीं बिकेगा। इसकेे अलावा 50 एमएल का सेनेटाइजर 40 रुपये, 100 एमएल का 70 रुपये व 500 एमएल का 300 रुपये में बिकेगा। इस कैप को जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने सीनियर ड्रग कंट्रोलर राकेश दहिया व ड्रग कंट्रोलर मंदीप मान ने केमिस्ट एसोसिएशन की सहमति पर लगाया है। केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से सतीश कत्याल व जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक में शामिल थे। सभी ने ड्रग विभाग की ओर से मास्क व सेनेटाइजर की कीमत पर लगाए गए कैप पर अपनी सहमति जताई। ड्रग कंट्रोलर मंदीप मान ने बताया कि फिलहाल मांग के अनुसार कीमत बढ़ी हुई हैं। पीछे से सामान महंगा आ रहा है, इसलिए कीमत बढ़ गई हैं। लोगों को समस्या न हो इसके लिए इनकी कीमत पर कैप लगाई गई है। समय के साथ कैप को और भी घटाया जा सकता है। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से सतीश कत्याल ने बताया कि 11 स्थानों पर यदि किसी को मास्क और सेनेटाइजर की जरूरत है तो आ कर ले सकता है। जिले में 500 से अधिक केमिस्ट शॉप हैं, लेकिन कुछ ही सप्लायर हैं जोकि मास्क और सेनेटाइजर की सप्लाई करते हैं। उनके पास कोई भी व्यक्ति आ कर दो मास्क और सेनेटाइजर ले सकता है। हम ब्लक में सामान अभी नहीं देंगे। हमारा प्रयास है कि जरूरत पड़ने पर हर व्यक्ति को यह सामान मिल सके।
रोहतक डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से यहां मिलेगा तय कीमत पर सामान
1. सुभाष मेडिकल एजेंसी, मेडिसन मार्केट छोटूराम चौक
2. शिव शक्ति मेडिकल हॉल, सोनीपत स्टैंड
3. न्यू हिमांशु मेडिकोज, शीला बाईपास चौक
4. पंजाब मेडिकल स्टोर, मेडिकल मोड़
5. मलिक मेडिकल हाल, मेडिकल मोड़
6. न्यू वैष्णो मेडिकोज, सेक्टर एक मार्र्केट
7. ठकराल मेडिकल हाल, डबल फाटक
8. मलिक दवाई वाला, गोहाना स्टैंड
9. मुदगिल मेडिकल एजेंसी, कच्चा बेरी रोड
10. वर्मा मेडिकल हाल, छोटूराम चौक
11. अघ्घी फार्मेसी, भिवानी स्टैंड
मैनुफैक्चरर से नहीं मिल रहा सामान
बैठक में अधिकारियों व केमिस्टों ने स्पष्ट बताया कि मेन्युफैक्चरर से ही सामान नहीं मिल रहा है। जब सब सामान्य था तो कीमत सामान्य थी अब कीमत बढ़ गई हैं। इन्हें तय करना उनके हाथ में नहीं है। कीमतों पर कैप लगने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। नो प्रोफिट नो लॉस पर केमिस्ट एसोसिएशन यह सामान उपलब्ध कराएगी। वहीं बढ़ती कीमत पर पक्ष रखा गया कि इनकी कीमत पर रोक लगाने का अधिकार ड्रग ऐंड कोस्मिेटिक एक्ट में नहीं आता। लेकिन विभाग कैप लगा रहा है। यह कैप गुरुग्राम में भी लग चुकी है।