फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now vaish institution of rohtak suspend employees principle

अब वीआईएमटी के प्राचार्य और पूरे स्टाफ को निकाला बाहर, चौकीदारी के खिलाफ एफआईआर

Wed, 30 Dec 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 30 Dec 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
 now vaish institution of rohtak suspend employees principle
वैश्य संस्था में चुनावी बिगुल के बीच विवाद और बढ़ गए हैं। संस्था में मंगलवार को एक ही दिन में कर्मचारी विरोधी 4 बड़े फैसले ले लिए गए। वीआईएमटी की प्राचार्या समेत सभी 14 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के लिए घर पर नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन


 वहीं, तत्कालीन प्राचार्य ने इंजीनियरिंग कॉलेज के चौकीदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। कॉलेज में तत्काल प्रभाव से एसओ रिपोर्ट भी लागू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिससे कर्मचारियों के वेतन में घटोतरी की जाएगी।
विज्ञापन


 वहीं, ये निर्देश भी जारी किए गए हैं कि हड़ताली कर्मियों का साथ देने पर तनख्वाह काट ली जाएगी।
पिछले कुछ दिनों से वैश्य संस्था सुर्खियों में है।

पहले से निकाले गए कर्मचारी कॉलेज में हड़ताल पर बैठे हैं तो मंगलवार को एक और बड़ा फैसला ले लिया गया। वीआईएमटी (वैश्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी) के पूरे स्टाफ को बाहर कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो प्राचार्या कविता जैन समेत सभी कर्मचारियों के घर पर डाक के जरिए नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि देर रात तक नोटिस घर नहीं पहुंचे थे। इसके साथ ही वीआईएमटी कॉलेज को बंद कर उसकी बिल्डिंग वैश्य कॉलेज को देने की तैयारी की जा रही है। वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज के एक चौकीदार के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 शिकायत में बताया गया है कि चौकीदार कॉलेज की चाबी लेकर पिछले कई दिनों से लापता है। कर्मचारी विरोधी फैसलों का सिलसिला यही तक नहीं रुका। प्रशासक की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल प्रभाव से इंजीनियरिंग कॉलेज में एसओ रिपोर्ट लागू की जाए।


 इस रिपोर्ट के लागू होने से कॉलेज में बाकी बचे कर्मचारियों की तनख्वाह भी काफी घटा दी जाएगी। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को लेकर भी फरमान सुना दिया गया कि जो कर्मचारी इसमें सहयोग करेगा उसकी तनख्वाह काट दी जाएगी। एक के बाद एक चार कर्मचारी विरोधी फैसलों से सभी हैरान हैं।

कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उधर, प्रबंधन ने सुबह के समय कर्मचारियों की हड़ताल तुड़वाने के लिए पुलिस को भी मौके पर बुला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed