फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now the railway station will be able to reach from Ambedkar Chowk in four to five minutes

अब चार से पांच मिनट में पहुंच सकेंगे आंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन

Sun, 25 Jul 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now the railway station will be able to reach from Ambedkar Chowk in four to five minutes
निर्माणाधीन कच्चा बेरी फ्लाईओवर से शनिवार को रेलवे स्टेशन तक का आवागमन शुरू कर दिया गया है। अब आंबेडकर चौक से स्टेशन की दूरी मात्र चार से पांच मिनट में तय हो सकेगी। वहीं, लोगों को छोटूराम चौक, शांतमई चौक व रेलवे रोड पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। निर्माणाधीन कच्चा बेरी फ्लाईओवर पर दोपहर करीब एक बजे महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, मेयर मनमोहन गोयल व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने विधिविधान से पूजन किया। इसके बाद नारियल फोड़कर आमजन के लिए फ्लाईओवर खोल दिया गया। इस दौरान भाजपा के जिला महासचिव सतीश आहुजा, टीनू लुंबा, ओमप्रकाश बागड़ी, पार्षद सुरेश किराड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड के साउंड बैरियर हटेंगे
फ्लाईओवर से एलिवेटेड रोड पर आवागमन के दौरान साउंड बैरियर से दिक्कत होने की आशंका पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने जाहिर की। इस पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि फिलहाल दोनों तरफ से 15-15 मीटर तक साउंड बैरियर हटवा दिए गए हैं। सोमवार तक जरूरत के हिसाब से हटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त बोले-तुरंत लगवाएं लाइट व रिफ्लेक्टर
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने एलिवेटेड रोड व फ्लाईओवर के मोड़ का निरीक्षण करके सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से कहा कि फ्लाईओवर से आते समय सामने एलिवेटेड रोड पर लाइट के साथ रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं। ताकि चालक सतर्कता से मुड़ें और हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘गार्डर से नहीं चलेगा काम, बड़े अवरोधक लगवाएं’
रेलवे स्टेशन के मोड़ से बमुश्किल 10 कदम आगे फ्लाईओवर अधूरा है और कोई दीवार भी नहीं बनी है। भारी वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए उपायुक्त ने कहा कि गार्डर और संकेतक पर्याप्त नहीं है। बेहतर होगा कि सीमेेंट के बड़े अवरोधक आगे और पीछे करके लगाए जाएं। ताकि असंतुलित होने पर वाहन टकराकर रुक जाए।
कोट
एलिवेटेड रेल ट्रैक के नीचे सड़क बनाने का काम जल्द शुरू
एलिवेटेड रोड से होते हुए रेलवे स्टेशन तक सुगम रास्ता का सपना था, जो पूरा हो गया है। इससे जनता कॉलोनी, सब्जी मंडी, अनाज मंडी के अलावा सुनारिया व गरनावठी गांव का शहर से सीधा जुड़ाव होगा। क्रॉसिंग बंद होने के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इससे मुक्ति भी मिल जाएगी। सेक्टर-छह से स्टेशन तक एलिवेटेड रेल ट्रैक के नीचे सड़क बनाने का काम जल्द शुरू होगा।

-मनीष ग्रोवर, प्रदेश के पूर्व मंत्री (भाजपा)
चारों दिशाओं की सड़क का एलिवेटेड रोड से हुआ जुड़ाव
एलिवेटेड रोड के साथ रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का जुड़ाव शहरवासियों के लिए वरदान साबित होगा। एलिवेटेड रोड से चारों दिशाओं की सड़कों का जुड़ाव हो गया है। रेलवे के हिस्से का ब्रिज व अंडरग्राउंड पाथवे बनने से सुविधा और हो जाएगी। अनाज मंडी के पास स्थित गोदाम को शिफ्ट करने की भी स्वीकृति मिल गई है। कोरोना की वजह से विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई थी। जल्द ही अधूरे कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
-कैप्टन मनोज कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed