फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now the danger is not averted, people should not be negligent: DC

अभी खतरा टला नहीं, लापरवाही न बरतें लोग : डीसी

Tue, 01 Jun 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now the danger is not averted, people should not be negligent: DC
अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। लोग लापरवाही न बरतें। लॉकडाउन में छूट के दौरान ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अभी कोरोना की वजह से मौत और संक्रमण दर में सिर्फ कमी आई है। लोगों यह न समझें कि महामारी खत्म हो गई है। उक्त बातें डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने अपने कैंप कार्यालय में एसपी राहुल शर्मा और एडीसी महेंद्र पाल के साथ मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोग कोरोना को समाप्त होना न मानें। गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। अनावश्यक आवागमन से बचें, जरूरी होने पर ही बाजार जाएं। ताश और हुक्के को लेकर मंडली न बनाएं। प्रशासन लोगों को सुरक्षित रखना चाहता है। मीडिया को जन-जागरण अभियान लगातार जारी रखना होगा। उपायुक्त ने कहा कि लॉकडाउन में छूट के दौरान लोगों को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क लगाएं, हाथ साफ करें और सामाजिक दूरी का पालन करें। निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा फीस वसूलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कमेटी के पास एक शिकायत आई थी, उसका निवारण किया जा चुका है।
विज्ञापन

चालान स्टाफ को मिलेगा बॉडी कैमरा
एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान काटने वाले पुलिसकर्मियों को जल्द ही बॉडी कैमरा दिया जाएगा। ताकि इस काम में कोई विवाद न हो। उन्होंने बताया कि अप्रैल-मई 2021 के दौरान मास्क न पहनने वालों के करीब आठ हजार चालान काटे गए हैं। चालान काटने का मकसद सिर्फ यह है कि लोग मास्क पहनने की आदत डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरोल से न लौटने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार
एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि कोरोना के दौरान पैरोल पर आए लोगों की थाना वाइज लिस्ट बनाई गई है, उनकी पूरी निगरानी की जा रही है। पैरोल के बाद जेल में रिपोर्ट नहीं करने वाले छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग ऑनलाइन ठगों के प्रलोभन में न आएं। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों साइबर सेल ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो नौकरियों के लिए विज्ञापन देकर ठगी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed