फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   now prabandan tells to workers, if you want to join

बैकफुट पर प्रबंधन, चौकीदार की नौकरी पर कर सकते हो ज्वाइनिंग

Sat, 16 Jan 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 16 Jan 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
now prabandan tells to workers, if you want to join
कर्मचारियों को निकालने के मामले में वैश्य संस्था प्रबंधन बैकफुट पर आ
विज्ञापन
गया है। डीसी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बुलाकर नई ज्वाइनिंग के तहत नौकरी का ऑफर दिया, लेकिन कर्मचारियों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

 कर्मचारियों ने एकजुट होकर कहा कि वह पुरानी शर्तों के अनुसार ही वापस ज्वाइन करेंगे। बता दें, कि संस्था के कर्मचारियों को प्रबंधन ने गत माह नौकरी से निकाल दिया था। इसके विरोध में कर्मचारियों ने लगभग 26 दिनों तक हड़ताल भी रखी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

 शुक्रवार सुबह डीसी डी. के. बेहेरा के बुलावे पर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान सज्जन कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे। कर्मचारियों को ऑफर दिया गया कि यदि वे चाहें तो चौकीदार के पद पर नए तरीके से ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं।

यह केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए है। बाकी कर्मचारियों की फिलहाल कोई वापसी नहीं होगी। डीसी के इस ऑफर पर कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि वे पुरानी शर्तों के आधार पर ही नौकरी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed