{"_id":"614a355b8ebc3e78583f30fb","slug":"now-ishwear-will-take-special-care-of-patients-in-pgi-rohtak-news-rtk624732924","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ‘ईश्वर’ रखेंगे पीजीआई में मरीजों का विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ‘ईश्वर’ रखेंगे पीजीआई में मरीजों का विशेष ध्यान
विज्ञापन
अपने स्टाफ के साथ नए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स की तर्ज पर पीजीआईएमएस में भी बीमार लोग डॉक्टर से परामर्श के लिए समय ले सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन एप्वाइंटमेंट की सुविधा मुहैया कराने पर जोर दिया जाएगा। संस्थान में काफी समय से यह सुविधा अटकी पड़ी है। इन अड़चनों को दूर किया जाएगा। साथ ही मरीजों की देखभाल भी प्राथमिकता से की जाएगी। उक्त बातें पीजीआई के नए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह ने मंगलवार को एमएस का कार्यभार संभालने के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान कहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पीजीआई में अपने साथी चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के साथ मिलकर बेहतर कार्य करेंगे। आपात विभाग व ट्रामा सेंटर में मरीजों को बेहतर देखभाल मिले इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को बेहतर बनाकर व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर रहेगा। राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान व पीजीआई को एम्स की तर्ज पर ऑनलाइन किया जाएगा। इससे मरीज घर बैठे ही चिकित्सक से समय ले सकेंगे। इससे ओपीडी में मरीजों को परेशानी नहीं होगी। ऑनलाइन व्यवस्था बनाने में कुछ अड़चने हैं। इन्हें दूर किया जाएगा।
काफी पहले लग चुके हैं कंप्यूटर सिस्टम
पीजीआई की ओपीडी व अन्य विभागों में ऑनलाइन सुविधा के तहत कंप्यूटर सिस्टम लग चुके हैं। काफी पहले सिस्टम व तारों की की फिटिंग का काम पूरा हो चुका है। इन सिस्टमों पर काम भी किया जा रहा है। फिलहाल यह काम संस्थान में ही आंतरिक स्तर पर जुड़ा है। इसे ऑनलाइन कर प्रदेश के अन्य अस्पतालों व आम आदमी से जोड़ा जाना है।
विज्ञापन
सर्वर का नहीं है बैकअप
ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के लिए सर्वर का बैकअप रखने की जरूरत है। अभी यह काम नहीं हो पा रहा है। बैकअप नहीं होने के कारण बिजली गुल होने पर संस्थान के सारे सिस्टम बंद हो जाते हैं। इससे आंतरिक संपर्क भी टूट जाता है।
डॉ. पुष्पा दहिया अवकाश पर गईं
पीजीआईएमएस के न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. ईश्वर सिंह ने मंगलवार को चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया है। इस संबंध में संस्थान के निदेशक डॉ. रोहताश यादव ने पत्र जारी करते हुए उन्हें एमएस पद की जिम्मेदारी सौंप दी हैै। वे अपनी जिम्मेदारियों के साथ यह कार्यभार अतिरिक्त तौर पर संभालेंगे। निदेशक के पत्र के मुताबिक, स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की प्रोफेसर डॉ. पुष्पा दहिया को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। इस प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव चिकित्सा अधीक्षक के ओमान जाने के चलते अवकाश पर रहने के कारण किया गया है। वे वहां एक वर्ष के लिए जा रही हैं। एमएस ने अपना कार्यभार संभालते हुए स्टाफ से औपचारिक भेंट की व उनका परिचय जाना।