फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now fort road market will be closed on sunday

अब किला रोड बाजार रविवार को रहेगा बंद

Fri, 28 Jan 2022 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Now fort road market will be closed on sunday
रोहतक। शहर का प्रमुख एवं सर्वाधिक व्यस्त किला रोड बाजार रविवार को पूरी तरह से बंद रहेगा। यह फैसला वीरवार को व्यापारियों की हुई बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन

किला रोड के प्रधान बिट्टू सचदेवा ने बताया कि सामान्य दिनों में बाजार सोमवार से शनिवार तक खुलता था और रविवार को बंद रहता था। प्रदेश सरकार ने बाजार बंद करने के समय शाम छह बजे तक कर दिया। जब व्यापारियों ने विरोध किया को रविवार को भी बाजार खुलने की अनुमति मिल गई। इसका परिणाम यह हुआ कि रविवार को कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे और कुछ खोलने लगे। जिसके चलते वीरवार को दुकानदारों की बैठक हुई जिसमें रविवार को सर्वसम्मति से किला रोड बाजार पूर्ण बंद करने का फैसला हुआ है। प्रधान ने बताया कि अब रविवार साप्ताहिक अवकाश पर किला रोड बाजार नहीं खुलेगा। बैठक में सुनील, बिशम्बर आहुजा, गुलशन बतरा, रमेश गांधी, ललित सुनेजा, विजय भूटानी, भुवनेश नागपाल, दीपक, संजय जुनेजा, सुरेंद्र, गुलशन चौधरी, नरेंद्र कथूरिया, अजय, जगदीश धींगड़ा, राजू खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed