फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now corporation will give photo identity card to capable youth

अब सक्षम युवाओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र देगा निगम

Sat, 14 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now corporation will give photo identity card to capable youth
नगर निगम कार्यालय में प्रशिक्षण के दौरान सक्षम युवा । संवाद - फोटो : RohtakCity
परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से प्रॉपर्टी आईडी लिंक करने के लिए घर-घर जा रहे सक्षम युवाओं को अब दिक्कत नहीं होगी। नगर निगम इन्हें फोटोयुक्त पहचान पत्र देगा, ताकि लोग बिना झिझक सहयोग कर सकें। वहीं, शुक्रवार को निगम परिसर में करीब 150 सक्षम युवाओं को पीपीपी से प्रॉपर्टी आईडी लिंक करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया है। जिसे अब निगम प्रशासन प्रॉपर्टी आईडी से जोड़ रहा है। निगम प्रशासन ने 3.09 लाख प्रॉपर्टी आईडी को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए निगम प्रशासन ने 500 सक्षम युवाओं की मांग की है। जिसके तहत विगत दिनों करीब 100 सक्षम युवाओं ने घर-घर जाकर परिवार पहचान पत्र को प्रॉपर्टी आईडी से लिंक करना का काम शुरू कर दिया, मगर उनको काफी दिक्कत आई। वजह, दरवाजे पर आने वाले युवाओं के पास नगर निगम की तरफ से आने का कोई प्रमाण नहीं था, जिसकी वजह से लोग यकीन नहीं कर रहे थे। तमाम लोग जालसाज अथवा धोखाधड़ी समझकर किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रहे थे। अधिकांश जगह परिचय देने के बाद लोग बात करना तो दूर दरवाजा तक बंद कर लेते थे। जब सक्षम युवाओं ने दिक्कतों से अवगत कराया तो अधिकारियों ने निगम की तरफ से पहचान पत्र जारी करने का फैसला लिया। शुक्रवार को नगर निगम में प्रशिक्षण लेने के लिए आए करीब 150 सक्षम युवाओं को इंचार्ज विनोद के नेतृत्व में अंजली चुघ और चेष्टा सुनैना ने प्रशिक्षण दिया। वहीं, आए युवाओं से पहचान पत्र बनाने के लिए फोटो लिए गए, जो शनिवार अथवा सोमवार को जारी कर दिए जाएंगे। जोनल टैक्स अधिकारी-द्वितीय अंकित गुलिया ने बताया कि सक्षम युवाओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, जिसके पूरा मसौदा तैयार कर लिया है। पहचान पत्र होने से सक्षम युवाओं को आ रही दिक्कत नहीं होगी। डीएमसी हरदीप सिंह ने बताया कि जोनल टैक्स अधिकारी अपने-अपने वार्ड के सक्षम युवाओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी करेंगे। फोटो पर हस्ताक्षर जोनल टैक्स अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed