फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Not getting relief from the problem of sewer overflow

Rohtak News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या से नहीं मिल रही निजात

Sun, 17 Dec 2023 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Not getting relief from the problem of sewer overflow
गढ़ी मोहल्ले में घर के अंदर जमा सीवर का पानी। संवाद
रोहतक। शहर के गढ़ी मोहल्ला, जनता कॉलोनी, हुडा कांप्लेक्स समेत अन्य इलाकों में हो रहे सीवर ओवरफ्लो से लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। गढ़ी मोहल्ले में सीवर का पानी घर में प्रवेश करने से परिवार का जीना मुश्किल हो रहा है। दो बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके, लेकिन उसके बाद भी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान होकर सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुके, लेकिन कोई जवाब न आने के कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

गढ़ी मोहल्ला निवासी एडवोकेट मोहित कुमार, रमेशचंद्र, जगदीश, मोहन कुमार, अजेश सैनी समेत अन्य लोगों ने बताया कि जिस समय सीवर ओवरफ्लो होते है, सारा दूषित पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। यहीं नहीं घरों के बाहर दीवारों के साथ जमा रहता है। जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत करने के बाद सफाई कर्मी सीवर की ठीक तरह से सफाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं पानी गलियों में जमा हो जाता है। यहीं नहीं एमडीयू गेट नंबर एक के सामने सड़क पर ही सीवर ओवरफ्लो के कारण पानी जमने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। पिछले एक महीने से विभाग द्वारा वहां की सफाई तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

जल्द समाधान नहीं हुआ तो गृहमंत्री से करेंगे शिकायत
गढ़ी मोहल्ला निवासी पिंकी ने कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत करेंगे। क्योंकि बार बार शिकायत के बाद भी समाधान न होने पर मजबूरी में यह कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। आसपास जलभराव के चलते मच्छर पैदा हो रहे है। पानी में बदबू बन जाती है, जो पूरे मोहल्ले को परेशान करती है। आमजन काफी परेशान होने के बाद ही शिकायत करने पर मजबूर होता है। दो दिन बाद समाधान नहीं हुआ तो वह गृहमंत्री के समक्ष शिकायत रख मामले का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस तरह की समस्या बनी हुई है तो आज ही मौके पर सफाई के आदेश देता हूं। अगर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है तो उसकी भी जांच करवाई जाएगी। आमजन के कार्यों में लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
- आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed