फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Normal operation stopped except emergency and cesarean delivery

आपात व सिजेरियन डिलिवरी को छोड़ सामान्य ऑपरेशन बंद

Thu, 20 May 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Normal operation stopped except emergency and cesarean delivery
कोरोना संक्रमण को देखते हुए पीजीआईएमएस प्रशासन ने एक बार फिर सामान्य ऑपरेशन बंद कर दिया है। वहीं आपात सर्जरी व सिजेरियन डिलिवरी को जारी रखा गया है। संस्थान सामान्य दिनों में 150 के करीब प्रतिदिन सर्जरी करता है, लेकिन वर्तमान में यह संख्या 22 से 25 तक सिमट कर रह गई है। यहां सबसे अधिक संख्या सिजेरियन डिलिवरी की होती है।
विज्ञापन

संक्रमण काल में सर्जरी, ऑर्थो, ईएनटी, गाइनी विभाग के ही ऑपरेशन मुख्य रूप से हो रहे हैं। गाइनी विभाग पहले की तरह अभी भी प्रतिदिन 10 से 12 सिजेरियन डिलिवरी कर रहा है, हालांकि मुख्य ऑपरेशन थियेटर में होने वाले प्रतिदिन 10 ऑपरेशन इन दिनों बंद हैं। विभाग सामान्य दिनों में प्रतिदिन 30 से 35 सामान्य डिलिवरी करता था, जिसकी 20 से 25 आ गई हैं। वहीं जिला अस्पताल की बात करें तो यहां पर भी सिजेरियन व सामान्य डिलिवरी में 50 फीसदी का अंतर आया है। यहां पर भी सामान्य ऑपरेशन बंद हैं, इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पीजीआईएमएस के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र व जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने बताया कि कोरोना को देखते हुए सामान्य ऑपरेशन बंद हैं। इस समय सारा ध्यान कोरोना मरीजों पर है, जो आपात सर्जरी हैं, उनको किया जा रहा है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में भी राहत नहीं
सामान्य ऑपरेशन वाले मरीजों को कोरोना संक्रमण काल में निजी अस्पतालों में भी राहत नहीं मिल रही है। अधिकतर निजी अस्पताल कोरोना मरीजों से फुल हैं। ऐसे में मरीज भी ऑपरेशन करवाने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed