{"_id":"69a5e9861147820ece06ce6c","slug":"no-hooliganism-on-holi-police-to-set-up-checkpoints-at-40-places-in-the-city-rohtak-news-c-17-roh1019-818757-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं : शहर में 40 जगह नाके लगाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं : शहर में 40 जगह नाके लगाएगी पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। होली पर हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस मंगलवार व बुधवार को शहर में 40 जगह नाके लगाएगी। शराब पीकर चलने वाले व हुड़दंग करने वाले बाइक सवार युवकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। भीड़भाड़ के इलाके व बाजारों में एसपी ने पैदल गश्त की हिदायत दी है।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा है कि डीएसपी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी, सीआईए स्टाफ, महिला व ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया गया है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहर में प्रभावी रूप से नाकाबंदी व गश्त की जाएगी।
शहर में 40 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी। इसके अतिरिक्त अल्कोहल सैंसर के नाके भी लगाए जाएंगे। बाजार व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग पार्टी रहेगी। पीसीआर, ईआरवी व राइडर अपने अपने इलाके में गश्त में मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
शरारती तत्वों व हुड़दंग करने वाले युवकों पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि कुछ शरारती तत्व बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर होली के दिन सड़कों पर हुड़दंग करते हैं। साइलेंसर से पटाखे की ध्वनि छोड़ते हैं। ऐसे हुड़दंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। ब्यूरो