फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No clue of the student who went to school, police is checking CCTV cameras

स्कूल गए छात्र का नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Fri, 08 Jul 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
No clue of the student who went to school, police is checking CCTV cameras
रोहतक। शहर के सुभाष नगर से किला रोड स्थित स्कूल में पढ़ने गए 16 साल के छात्र का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। मॉडल टाउन चौकी पुलिस छात्र की तलाश के लिए घर के आसपास व स्कूल के नजदीक के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर निवासी दुर्योधन चौहान ने दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से यूपी के श्रावस्ती का मूल निवासी है। रोहतक में किराये पर परिवार सहित रहता है। पांच जुलाई को उसका बेटा 16 वर्षीय पीयूष घर से किला रोड स्थित स्कूल में गया था, जहां वह 9वीं कक्षा में पढ़ता है। छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा तो चिंता हुई। उन्होंने स्कूल जाकर पता किया तो टीचर ने बताया कि पीयूष स्कूल नहीं आया। पिता ने आशंका व्यक्त की है कि किसी ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। मामले की जांच कर रहे मॉडल टाउन चौकी प्रभारी कपिल ने बताया कि छात्र के पास मोबाइल नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed