फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nitya and Avika emerge as winners in gymnastics.

Rohtak News: जिम्नास्टिक में नित्या और अविका विजेता

Mon, 20 Jul 2026 09:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 20 Jul 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Nitya and Avika emerge as winners in gymnastics.
12 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में खंड स्तरीय प्रतियोगिता के जिम्ना​स्टिक खेल में प्रदर्शन करत
रोहतक। शिक्षा विभाग ने 20 जुलाई को रोहतक खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज किया। यह प्रतियोगिता 23 जुलाई तक जारी रहेगी। इसमें अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह ने सर छोटूराम स्टेडियम में ब्लॉक स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026-27 का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट के पहले दिन एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, साइक्लिंग और जिम्नास्टिक के मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने पहले दिन के परिणाम जारी किए। जिम्नास्टिक आर्टिस्टिक इवेंट में स्कॉलर रोजरी की नित्या ने अंडर-14 वर्ग में जीत हासिल की। अंडर-17 में स्कॉलर रोजरी की अविका ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में जेड ग्लोबल की कविशा विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की अंडर 14 कुश्ती में अविका प्रथम

अंडर-14 महिला वर्ग कुश्ती के 30 किलोभार वर्ग में धज्जा राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अविका प्रथम रहीं। पाइनर हाई स्कूल रिठाल की इशिका शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। 33 किलो में शिवा हाई स्कूल चमारिया की आरवि प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खिड़वाली की अनवि द्वितीय रहीं। 36 किलो में राजकीय उच्च विद्यालय रिठाल की अंकिता ने पहला स्थान हासिल किया। 46 किलो में एमएसई की तनिषा प्रथम व राम विद्या मंदिर हाई स्कूल की निशु द्वितीय रहीं। 54 किलो में धज्जा राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रुड़की की परी हुड्डा ने प्रथम स्थान पाया।

अंडर-19 महिला कुश्ती के 53 किलो में कल्पना जीती
अंडर-19 महिला वर्ग कुश्ती के 53 किलो में स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल की कल्पना प्रथम रहीं। 55 किलो में बाबा हरिदास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीना ने पहला स्थान पाया। 57 किलो में एलकेआई स्कूल हुमायूंपुर की आरजू प्रथम रहीं। 59 किलो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुनारिया की तमन्ना प्रथम व एसडीजीएसएस स्कूल खिड़वाली की शीनू द्वितीय रहीं। 62 किलो में शिक्षा भारतीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की हुनर ने पहला स्थान हासिल किया। 68 किलो में मेरीगोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की निकिता प्रथम रहीं।
800 मीटर दौड़ में गरिमा ने मारी बाजी
अंडर-17 वॉकिंग दौड़ में एनआईसी आसन की अंशिका प्रथम व सांगवान इंटरनेशनल स्कूल की मोनिका द्वितीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में वैश्य पब्लिक स्कूल की गरिमा नांदल प्रथम व जोन वेस्ले स्कूल की ज्योत्सना द्वितीय रहीं। अंडर-14 के 100 मीटर दौड़ में सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पावनी प्रथम व स्वामी नित्यानंद स्कूल की कोमल द्वितीय रहीं। 200 मीटर में सैनी कन्या विद्यालय की पावनी प्रथम व डीएवी पब्लिक स्कूल सुनारिया की अवनि द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में डीएवी पब्लिक स्कूल सुनारिया की अवनि प्रथम व तक्षिला इंटरनेशनल स्कूल की अंतिम द्वितीय रहीं। 600 मीटर में तक्षिला इंटरनेशनल की अंतिम प्रथम व एनआईसी आसन की चिकी द्वितीय रहीं।

स्वीटी ने लगाई सबसे ऊंची छलांग

ऊंची कूद में शास्त्री नगर से स्वीटी प्रथम रहीं। लंबी कूद में आरपीएस की सिद्धि प्रथम व वाशू द्वितीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट में इंडस पब्लिक स्कूल की विधि प्रथम व सैनी स्कूल की गर्व द्वितीय रहीं। डिस्कस थ्रो में इंडस पब्लिक स्कूल की विधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

12 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में खंड स्तरीय प्रतियोगिता के जिम्नास्टिक खेल में प्रदर्शन करत

12 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में खंड स्तरीय प्रतियोगिता के जिम्नास्टिक खेल में प्रदर्शन करत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed