{"_id":"690ce140748ff15045094262","slug":"nishant-sindhu-selected-in-india-a-team-to-play-against-south-africa-rohtak-news-c-17-roh1020-757893-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निशांत सिंधु का भारत ए टीम में चयन हुआ, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निशांत सिंधु का भारत ए टीम में चयन हुआ, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा
Thu, 06 Nov 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
5-निशांत सिंधू।
रोहतक। ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी निशांत सिंधु का भारत की ए टीम में चयन किया गया है। वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज में नजर आएंगे। 13, 16 और 19 नवंबर को को दोनों देशों के बीच मैच होंगे। वर्तमान में निशांत हरियाणा की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं।
सितंबर में हुई दलीप ट्राॅफी और रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए निशांत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। रणजी में हरियाणा ने अब तक तीन मैच खेले हैं। तीनों मैच में सिंधु ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
पहले मैच में सिंधु ने रेलवे के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। वहीं, दूसरे मैच में 28 रन बनाने के अलावा एक विकेट और तीसरे मैच में पांच विकेट लेने के अलावा 29 रन बनाए थे। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में निशांत ने पांच विकेट लेने के साथ 82 रन बनाए थे।
विज्ञापन
पिता सुनील सिंधु ने बताया कि वह मूलरूप से रोहतक के नौनंद गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार 42 साल पहले शहर के शीतल नगर में बस गया था। नौ अप्रैल 2004 को जन्म लेने वाले निशांत सुनील सिंधु के इकलौते बेटे हैं। सुनील सिंधु खुद राज्यस्तरीय मुक्केबाज रह चुके हैं। पहले वह निशांत को भी मुक्केबाज बनाना चाहते थे।
तीन साल की उम्र में निशांत को लकड़ी के बैट और प्लास्टिक की गेंद से खेलते देख उन्हें लगा कि उनका बेटा क्रिकेटर बन सकता है। छह साल की उम्र में निशांत ने शीला बाईपास स्थित अकादमी में क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू की। बाद में उन्होंने झज्जर रोड पर कोच अश्वनी शर्मा के मार्गदर्शन में अभ्यास शुरू किया। उनकी किस्मत चमकी और 2022 में उन्हें अंडर-19 राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई। निशांत की मां वंदना एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं।
विजय मर्चेंट ट्रॉफी में की थी हरियाणा की कप्तानी
निशांत ने 2018-19 में अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हरियाणा टीम के कप्तान थे। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 572 रन बनाए और 23 विकेट लिए। उसी साल हरियाणा ने फाइनल में झारखंड को हराकर खिताब जीता था। वह हरियाणा नॉर्थ जोन और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। 2023 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 60 लाख रुपये में खरीदा था। 2022 में वेस्टइंडीज में हुए अंडर-19 विश्व कप में भी वह भारतीय टीम के हिस्सा थे। कुछ मैचों में कप्तानी भी की थी। उस विश्व कप में उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए थे।
निशांत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के आंकड़े
फर्स्ट क्लास के 33 मैचों की 55 पारियों में निशांत ने 1991 रन बनाने के अलावा 80 विकेट लिए हैं। इसमें उनका सर्वोत्तम स्कोर 165 रन है। लिस्ट ए के 39 मैचों की 31 पारियों में उन्होंने 769 रन बनाने के अलावा 46 विकेट लिए हैं। इसमें इनका उच्चतर स्कोर 88 रन है। वहीं, टी-20 के 26 मैचों की 23 पारियों में निशांत ने 460 रन बनाए और 17 विकेट लिए हैं।