फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nipun Abhiyan...students will be evaluated

Rohtak News: निपुण अभियान...विद्यार्थियों का होगा मूल्यांकन

Fri, 10 Oct 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 10 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Nipun Abhiyan...students will be evaluated
फोटो 28- सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करते विद्य
सोनीपत। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में निपुण अभियान के तहत कक्षा पहली से कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का अक्तूबर में मूल्यांकन करवाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 24 बीएड उत्तीर्ण विद्यार्थियों का चयन किया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जल्द 55 प्राथमिक विद्यालयों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

निपुण अभियान के अंतर्गत बीएड के विद्यार्थी विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा लेकर मूल्यांकन करेंगे। कक्षा प्रभारी शिक्षकाें को परीक्षा से दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर विभाग विद्यार्थियों का मूल्यांकन करेगा। जो विद्यार्थी निर्धारित मापदंड पूरे करेगा, उसे निपुण की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए विद्यालयों का चयन निदेशालय की ओर से किया जाएगा। इसकी सूची जल्द विभाग के पास भेजी जाएगी। मूल्यांकन में पारदर्शिता लाने के लिए सोनीपत के 16 व झज्जर के 8 बीएड उत्तीर्ण विद्यार्थी टीम में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन में विद्यार्थियों से हिंदी पढ़ने की गति, गणित विषय में जमा-घटा के सवाल व हिंदी में प्रश्न हल करना जैसे कार्य कराए जाएंगे। योजना के अंतर्गत शिक्षण कार्य में सुधार लाने के लिए विभाग की ओर से शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed