फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nine consumers reached with complaint, four were resolved

Rohtak News: शिकायत लेकर पहुंचे नौ उपभोक्ता, चार का हुआ समाधान

Wed, 08 May 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Nine consumers reached with complaint, four were resolved
उपभोगताओं की ​शिकायत सुनते बिजली निगम के अ​धिकारी। संवाद
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में मंगलवार को जनता दरबार में नौ उपभोक्ताओं की शिकायतें आईं। इनमें बिजली बिल गलत होने की समस्याएं आईं। उपभोक्ताओं ने बताया बिजली बिल ज्यादा दे दिए जाते हैं। इस समस्या का निपटारा करने के लिए चेयरमैन जेएस नारा ने चार उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष पांच शिकायतों को उपभोक्ता फोर्म में रखा गया ताकि जल्द से जल्द उनका समाधान हो सकें।
विज्ञापन

भंभेवा के रहने वाले अजय कुमार ने बताया बिजली बिल ज्यादा आया था। समस्या का समाधान हो गया है। कन्हेली निवासी रवि कुमार की भी बिजली बिल ज्यादा आने की समस्या रही। इनकी समस्या का भी समाधान हो गया है। रोहतक निवासी इंद्रजीत की भी बिल संबंधित समस्या रही। ब्राह्मणवास निवासी महासिंह की भी बिल संबंधित समस्या रही। इन्हें जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन



रीडिंग गलत आ रही थी, जिस कारण मीटर बदलवाया था। अब बिल में रीडिंग नहीं दिखाई दे रही लेकिन बिल 1500 रुपये आ गया। बिना रीडिंग देखे बिल नहीं भर सकता। अभी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जल्द ही समाधान होने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल सेन भूटानी, सेक्टर-3

मेरा बिल आठ नवंबर 2022 से लेकर आठ जनवरी 2023 तक का है। इस दौरान 5500 यूनिट निकली है उसी की शिकायत की है। समस्या का समाधान अभी नहीं हुआ है। इस शिकायत को उपभोक्ता फोर्म में रखा गया है।
जगदीश, शीतल नगर

बिल बहुत ज्यादा बढ़ कर आया है। समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत को उपभोक्ता फोर्म में रखा गया है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
राजीव गुप्ता, जगदीश कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed