फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Next program of 'Opposition in front of you' will be held on 23rd in Kurukshetra: Bhupendra Hooda

कुरुक्षेत्र में 23 को होगा ‘विपक्ष आपके समक्ष’ का अगला कार्यक्रम : भूपेंद्र हुड्डा

Sat, 01 Jan 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Next program of 'Opposition in front of you' will be held on 23rd in Kurukshetra: Bhupendra Hooda
रोहतक। ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम का अगला पड़ाव कुरुक्षेत्र होगा। यहां 23 जनवरी को विपक्ष हरियाणा की जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेगा। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे शुक्रवार को रोहतक के कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम ने बीजेपी-जेजेपी को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का रिपोर्ट कार्ड खुद उसकी विफलताओं को उजागर कर रहा है। कांग्रेस सरकार के दौरान वर्ष 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार सृजन, विकास, खुशहाली, बुजुर्गों, खिलाड़ियों व किसानों में पहले नंबर पर था। बीजेपी-जेजेपी सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, बदहाली व किसानों पर अत्याचार के मामले में नंबर वन बना दिया है। इससे हर वर्ग इस सरकार से छुटकारा चाहता है। उन्होंने कहा कि जो लोग बुजुर्गों को 5100 रुपये पेंशन देने का वादा करके सत्ता में आए थे, वहीं अपने वादे के विपरीत बुजुर्गों का सहारा छीनने का काम कर रहे हैं। इस सरकार ने ऐसे हजारों बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी है। इन्हें कांग्रेस सरकार ने पेंशन सूची में शामिल किया था। इसलिए मौजूदा सरकार पिछली सरकार पर ठीकरा फोड़ने की बजाय सभी बुजुर्गों की पेंशन फिर बहाल करे। प्रदेश सरकार को पिछली गलती, घोटालों व नकारापन से सीख लेते हुए नए साल में सुधार करना चाहिए। जिस तरह कोरोना का नया वैरिएंट अन्य राज्यों की तरह हरियाणा में भी दस्तक दे चुका है, लोगों को इससे सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार को समय रहते स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करनी चाहिए। स्वास्थ्य महकमे में खाली पड़े 10 हजार पदों पर तुरंत भर्तियां करते हुए अस्पतालों में जरूरत के मुताबिक डॉक्टर व स्टाफ को नियुक्ति देनी चाहिए। डीएपी के बाद अब किसानों को यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सरकार किसानों को परेशान करना बंद करे। उन्हें उचित मात्रा में खाद, बीज, दवाई व अन्य सामान मुहैया करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed