फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   New collector rates will be implemented after new government comes to the center, currently 80 registries are being done daily at the old rate.

Rohtak News: केंद्र में नई सरकार आने पर लागू होंगे नए कलेक्टर रेट, अभी पुराने रेट पर रोज हो रहीं 80 रजिस्ट्री

Mon, 27 May 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
New collector rates will be implemented after new government comes to the center, currently 80 registries are being done daily at the old rate.
रोहतक। केंद्र में नई सरकार आने के बाद नए कलेक्टर रेट लागू होंगे। अभी पुराने रेट पर ही तहसील व डीआरओ कार्यालय में रोजाना 80 के करीब रजिस्ट्री हो रही हैं। एसडीएम के एआरओ बनने के कारण एसडीएम कार्यालय में होने वाली रजिस्ट्री भी तहसील में हो रही हैं। नए नेट 15 से 20 प्रतिशत बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने वर्ष 2022 में कलेक्टर रेट को लेकर वित्त वर्ष एक जनवरी से 31 दिसंबर माना था। हालांकि जनवरी 2023 में नियम बदल दिया। नए कलेक्टर रेट एक जनवरी 2023 से लागू होने थे, लेकिन तय हुआ कि यह कलेक्टर रेट एक अप्रैल 2023 से लागू होंगे, जो 31 मार्च 2024 तक रहेंगे। प्रशासन ने अप्रैल 2024 से एक साल के लिए नए कलेक्टर रेट पर दिसंबर में मंथन किया। उस समय एक जनवरी से नए कलेक्टर रेट लागू करने की बात चल रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में 1 अप्रैल 2024 से नए कलेक्टर रेट लागू होने थे। जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) की अध्यक्षता में राजस्व विभाग ने मंथन करके 15 मार्च को नए कलेक्टर रेट ऑनलाइन जारी किए हैं, साथ ही 15 अप्रैल तक सुझाव मांगे। इसी बीच 16 अप्रैल को लोकसभा चुनाव घोषित हो गए, जिसके चलते नए कलेक्टर रेट लागू नहीं हो सके। अब चुनाव के बाद ही नए कलेक्टर रेट लागू होंगे।
विज्ञापन

यहां पर बढ़ने हैं 20 प्रतिशत कलेक्टर रेट
राजस्व विभाग की तरफ से साल 2024-25 के संभावित कलेक्टर रेट जारी किए गए हैं। इसमें 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। मायना, वन सिटी व ओमेक्स सिटी झज्जर रोड, वन सिटी सेक्टर 37, सेक्टर 13 न्यू बस स्टैंड, सेक्टर 21 काठमंडी, सेक्टर 25, सनसिटी 34, 35, 36ए, शिव कॉलोनी, अनाज मंडी, अशोका मोड़ से आईटीआई, ओमैक्स सिटी, कृपालनगर, गुरुचरणपुरा, गौड़ काॅलेज, घनीपरा, चाणक्यपुरी, चीनी मिल, सुनारिया रोड, छोटूराम चौक से सिविल रोड, जगदीश कॉलोनी, जवाहर नगर, झंग काॅलोनी, झज्जर रोड रेलवे स्टेशन, डीएलएफ कॉलोनी, डेयरी पाना, गोहाना रोड से दयानंद मठ, बाबरा मोहल्ला, चावला कॉलोनी, आर्य नगर व झज्जर रोड पर 20 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 10 से 15 प्रतिशत तक रेट बढ़ने का प्रस्ताव
इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर 5 व 6, राजीव नगर, कच्चा सिंहपुरा रोड पर 15 तो किला रोड मार्केट व डी पार्क एरिया में 10 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ने की संभावना है।

वर्जन
चुनाव आचार संहिता के चलते नए कलेक्टर रेट अप्रैल में लागू नहीं हो सके। अब 4 जून को चुनाव परिणाम आएंगे। इसके बाद कभी भी नए कलेक्टर रेट लागू हो सकते हैं। फिलहाल पुराने कलेक्टर रेट पर रोज 80 के करीब रजिस्ट्री हो रही हैं। इसमें 60 के करीब रजिस्ट्री तहसील में तो 30 के करीब डीआरओ कार्यालय में होती हैं। एसडीएम एआरओ हैं, ऐसे में उनके कार्यालय की रजिस्ट्री भी तहसील में हो रही हैं।
- बंसीलाल, नायब तहसीलदार, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed