फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neha won gold with the inspiration of father and coach

Rohtak News: पिता और कोच की प्रेरणा से नेहा ने जीता सोना

Mon, 08 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 08 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Neha won gold with the inspiration of father and coach
नेहा।
रोहतक। धामा गांव की नेहा ने राष्ट्रीय स्तर पर नेटबाॅल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। राजकीय महिला महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने पदक जीतकर गांव व परिवार का नाम भी रोशन किया है। कोच रिंकू अत्री की देखरेख में ब्राह्मणवास के खेल मैदान में अभ्यास कर यह खिलाड़ी अलग पहचान बना रही हैं। अमर उजाला से हुई बातचीत में नेहा ने अपना अब तक का संघर्ष साझा किया।
विज्ञापन

नेहा ने बताया कि कक्षा 8वीं में स्कूल में नेटबाॅल खिलाया जाता था। दो से तीन दिन दौड़ लगाने के लिए गई और नेटबॉल खेलने में रुचि हो गई। इसके बाद नेटबॉल खेलने के लिए पिता राकेश व बड़े भाई रोहित ने प्रोत्साहित किया। वर्ष 2019 में साथी खिलाड़ियों का चयन हो गया, मगर मेरा चयन नहीं हुआ। इस कारण मैच नहीं खेलने का मन बना लिया। पिता राकेश व कोच दीपक अत्री ने मुझे समझाया। इसके बाद वर्ष 2020 में पहली बार तेलंगाना में जूनियर नेशनल में खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। नेटबॉल संगठन के प्रधान हरि ओम कौशिक ने सभी खिलाड़ियों को खेलने के लिए जरूरी सामान मुहैया कराने में सहयोग किया। पिता खेती करते हैं, माता सविता गृहिणी हैं। बड़ा भाई रोहित स्नातक कर चुके हैं।
विज्ञापन


यह हैं नेहा की उपलब्धियां
- 2020 में तेलंगाना में जूनियर नेशनल में जीता स्वर्ण पदक
- 2021 में भिवानी में जूनियर नेशनल में जीता स्वर्ण पदक
- 2022 में फेडरेशन कप में जीता स्वर्ण पदक
- 2022 में कोलकाता में जूनियर नेशनल में जीता कांस्य पदक
- 2023 में खरखौदा सीनियर नेशनल में जीता स्वर्ण पदक
- 2023 में गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed