फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neha, Nisha's mother and Monica's grandmother said - daughters will not return empty handed

नेहा, निशा की मां और मोनिका की दादी बोलीं - बेटियां खाली हाथ नहीं लौटेंगी

Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Neha, Nisha's mother and Monica's grandmother said - daughters will not return empty handed
हाथ में तिरंगा झंडा लेकर टीवी पर मैच देखते नेहा की मां व बहन। - फोटो : Sonipat
ओलंपिक खेलों में बुधवार को महिला हॉकी टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन खिलाड़ियों के जुझारूपन ने देशवासियों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम को मिली हार के बाद शहर निवासी खिलाड़ी नेहा गोयल व निशा वारसी की मां और मोनिका मलिक की दादी चंद्रपति ने कहा कि बेटियां बहुत संघर्षशील हैं। हार से सबक लेकर आगे बेहतर खेल दिखाएंगी। सभी को पूरी उम्मीद है कि बेटियां खाली हाथ नहीं लौटेंगी। वहीं, पूर्व कोच व खिलाड़ियों ने भी टीम के खेल की तारीफ की है।

वीडियो कॉल कर लिया था आशीर्वाद
शहर के वेस्ट रामनगर की रहने वाली हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल व कालूपुर निवासी निशा वारसी ने सुबह ही वीडियो कॉल कर अपनी मां से आशीर्वाद लिया था।
----------
टीम के पास अभी भी इतिहास रचने का मौका
महिला हॉकी टीम के पास अभी भी इतिहास रचने का मौका है। भारतीय टीम तीन बार की गोल्ड मेडलिस्ट आस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में आई थी। अब उसका मुकाबला कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन से होना है। अगर टीम ये मुकाबला जीतती है तो 41 साल में पुरुष और महिला मिलाकर देश का हॉकी में पहला पदक होगा। टीम का जो प्रदर्शन रहा है, वो देश में इस खेल को नई ऊंचाई पर लेकर जाएगा। टीम के जुझारूपन ने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

- प्रीतम सिवाच, कोच एवं पूर्व कप्तान, भारतीय महिला हॉकी टीम

 हॉकी मैच देखती मोनिका मलिक की दादी व चाचा-चाची।

हॉकी मैच देखती मोनिका मलिक की दादी व चाचा-चाची।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed