फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Negligence in resolving complaints will not be tolerated: ADC

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एडीसी

Fri, 20 Feb 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Negligence in resolving complaints will not be tolerated: ADC
19जेएनडी14: समाधान ​शि​विर में लोगों की ​शि​कायतें सुनते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रशासन
जींद। लघु सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर में एडीसी प्रदीप कुमार ने नागरिकों को समस्याएं सनीं। निर्देश दिए कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रशासन की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। प्रत्येक शुक्रवार को लंबित मामलों की समीक्षा की जाती है इसलिए संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि समीक्षा बैठक से पहले अधिकतर शिकायतों का निपटारा कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो शिकायतें री-ओपन हो रही हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि और एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर के बाद ही एटीआर अपलोड की जाए। यदि फिर भी शिकायत दोबारा खुलती है तो उसके कारणों की जांच की जाए।
बार-बार री-ओपन होने वाली शिकायतों की अलग सूची बनाने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। गांव छात्तर निवासी मुनेश ने बीपीएल कार्ड और पेंशन संबंधी फरियाद की।
गांव लखमीर से प्रीति ने अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी प्रार्थना की। वहीं गांव बेलरखा के कृष्ण ने पेयजल सप्लाई दुरुस्त करवाने की मांग रखी जबकि रामराय निवासी मुकेश ने प्लाट की निशानदेही संबंधी अर्जी की । एडीसी ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को जिला और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार ,जीएम रोडवेज राहुल और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed