{"_id":"644edc3a432df132c4073bc4","slug":"neetu-and-manjit-sunaria-were-provided-weapons-by-rahul-alias-rathore-rohtak-news-c-17-roh1019-139097-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नीटू और मंजीत सुनारिया को राहुल उर्फ राठौर ने हथियार उपलब्ध कराए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नीटू और मंजीत सुनारिया को राहुल उर्फ राठौर ने हथियार उपलब्ध कराए थे
विज्ञापन
रोहतक। भाली हत्याकांड के बाद प्रॉपर्टी डीलर जयपाल पांचाल से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार निंदाना निवासी राहुल उर्फ राठौर ने ही नीटू व मंजीत सुनारिया को हथियार उपलब्ध कराए थे। अपराध जांच शाखा की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। अब पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। इसके लिए अदालत में अर्जी लगाई है।
उधर, एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी राहुल को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
चार अप्रैल को महम के निंदाना गांव निवासी राहुल उर्फ राठौर को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था उसे इंदौर पुलिस रोहतक लेकर पहुंची, जहां से सीआईए द्वितीय ने भाली में हुई हत्या व सीआईए प्रथम ने एक करोड़ की रंगदारी में रिमांड पर लिया था। प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी केस में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने व गोगी ने मिलकर योजना बनाई थी। इसके लिए प्रॉपर्टी डीलर का मोबाइल व उसकी लोकेशन गोगी को उपलब्ध कराई थी। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश गोगी को गिरफ्तार कर लिया था। अब राहुल को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी राहुल ने ही नीटू व मंजीत सुनारिया को हथियार उपलब्ध कराए थे। आरोपी को हिरासत में लेने के लिए अदालत में अर्जी दी है।
विज्ञापन
अनेश कुमार, प्रभारी अपराध जांच शाखा प्रथम