फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NCC Cadets Briefed on the SSB

Rohtak News: एसएसबी को लेकर एनसीसी कैडेट्स को दी जानकारी

Mon, 27 Apr 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
NCC Cadets Briefed on the SSB
19-रोहतक के आईएमटी ​स्थित एसआरएस स्कूल में कैंप के दौरान मौजूद कैडेट्स व वक्ता। स्रोत : विद्याल
रोहतक। दो हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी की ओर से एसआरएस विद्यालय में कैडेट्स को एसएसबी को लेकर जानकारी दी गई। वर्कशॉप में कैडेट्स को ग्रुप डिस्कशन, व्याख्यान, सिचुएशन, रिएक्शन, टेस्ट जैसी एसएसबी प्रक्रियाओं का अनुभव प्रदान किया गया।
विज्ञापन

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रविवार को एसएसबी वर्कशॉप में इंजीनियर दीपक कुमार प्रसाद ने एसएसबी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी ने उनके उत्साह को और बढ़ाया। वहीं शाम को आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित रहने के योग्य बनाने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

मानविका फाउंडेशन के संस्थापक यश भारतीय ने बालिकाओं को भावनात्मक रूप से सुरक्षित रहने के लिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधित प्रशिक्षण दिया। अंत में कैंप कमांडेंट कर्नल अमित मैथ्यू ने विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण सभी बालिकाओं को जरूर लेना चाहिए। इस दौरान लेफ्टिनेंट रेणु व लेफ्टिनेंट पूनम के निरीक्षण में पब्लिक स्पीकिंग कंपटीशन भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed