फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naveen Jaihind's challenge to terrorism

आतंकवाद को नवीन जयहिंद की चुनौती

Thu, 02 Jun 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind's challenge to terrorism
नवीन जयहिंद
जम्मू-कश्मीर में आए दिन हो रही कश्मीरी हिंदुओं की हत्याओं की नवीन जयहिंद ने निंदा की है। यही नहीं बुधवार को अपने 41वें जन्मदिन पर जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पहुंचकर कश्मीरी पंडितों के दुख में शामिल होते हुए उनका समर्थन देने का एलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या कर रहे हैं। इसके लिए 26 जून को दिल्ली में कश्मीरी पंडितों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर में लाल चौक पर विरोध प्रदर्शन कर आतंकवादियों को खुली चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछल कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर का माहौल बिगड़ता जा रहा है। इस कारण कश्मीर में रह रहे हिंदुओं में भय का माहौल है। कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों ने तो सरकारी नौकरी से सामूहिक इस्तीफा देने का एलान किया है। कर्मचारियों ने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है। उनकी सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार कश्मीरी हिंदुओं को एके-47 दे। यही नहीं, अपना जन्मदिन न मनाकर वे कश्मीरी पंडितों के दुख में शामिल होने कश्मीर के लाल चौक पहुंचे। यहां पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनका दर्द जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed