फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naveen Jaihind gave the name of 37th fraternity to unemployment

नवीन जयहिंद ने बेरोजगारी को दिया 37वीं बिरादरी नाम

Thu, 19 May 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jaihind gave the name of 37th fraternity to unemployment
पत्रकारो से वार्ता करते आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद । संवाद
पहरावर में ब्राह्मणों की जमीन के लिए लड़ाई लड़ रहे पंडित नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा प्रदेश के सभी लोकसभा, राज्यसभा सांसदों व विधायकों को 22 मई को परशुराम जयंती में पहुंचने का न्योता दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उस जमीन पर स्कूल, कॉलेज व अस्पताल बनाए जाएंगे, जिसमें सभी छत्तीस बिरादरी के बच्चे पढ़ेंगे व सबका इलाज होगा। मुख्यमंत्री परशुराम जयंती में ब्राह्मणों की जमीन वापसी का पत्र लेकर आते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे। ऐसा नहीं करने पर उनका जयंती में आने का कोई औचित्य नहीं है। लोकसभा सांसद अरविंद शर्मा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से अपील करते हुए कहा कि सांसद भी जयंती में पहुंच कर ब्राह्मणों को जमीन दिलाने की बात पर व जमीन पर स्कूल, अस्पताल, स्टेडियम बनने वाली बात से सहमत होते हैं तो उनका स्वागत है। ऐसा नहीं होने पर उनका भी जयंती में पहुंचने का कोई मतलब नहीं।
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की तरह रोहतक में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। रविवार को उसी जमीन पर परशुराम जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बेरोजगारी को 37वीं बिरादरी करार देते हुए कहा कि इसमें सभी 37 बिरादरियों को न्योता होगा। हरियाणा से एक हजार एक ब्राह्मण प्रतिनिधि फरसा लेकर पहुंचेंगे। नेता या पार्टी ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक समझना बंद करें। अपना हक पाने के लिए ब्राह्मण समाज सक्रिय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed