{"_id":"668abec124472ee45706ce55","slug":"national-wrestling-championship-rohtak-wrestlers-dominate-won-7-medals-in-a-single-day-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप: रोहतक के पहलवानों का दबदबा, एक ही दिन में जीते 7 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप: रोहतक के पहलवानों का दबदबा, एक ही दिन में जीते 7 पदक
Sun, 07 Jul 2024 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:43 PM IST
सार
चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को रोहतक के सात पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन
रोहतक के खिलाड़ियों ने जीते पदक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में 5 से 7 जुलाई तक आयोजित अंडर-17 फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल व वुमेन नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रोहतक के पहलवानों का दबदबरा रहा।
विज्ञापन
मेहर सिंह अखाड़ा के पहलवान बरोणा निवासी गौरव ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सिसाय निवासी सचिन ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रोहतक के निशांत ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, रिठाल निवासी विजय ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, राजस्थान के योगेश ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक, सिसाय के अनुज ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक व बांस निवासी रवि ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इन पहलवानों को लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन