फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   National champion of discus throw dies in road accident in Rohtak of Haryana

हरियाणा: डिस्कस थ्रो के राष्ट्रीय चैंपियन की सड़क हादसे में मौत, एक कार की टक्कर से दूसरी पलटी

Thu, 17 Feb 2022 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 10:05 PM IST
सार

National champion of discus throw dies in road accident: अंडर-16 स्पर्धा के राष्ट्रीय चैंपियन मृतक खिलाड़ी को मार्च में वर्ल्ड स्कूल गेम में भाग लेने फ्रांस जाना था। वे दादरी के सांजरवास गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
National champion of discus throw dies in road accident in Rohtak of Haryana
जतिन ढाका फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 हरियाणा के रोहतक में कलानौर के नजदीक खेरड़ी मोड़ पर कार की टक्कर से असंतुलित होकर एक कार सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। हादसे में गुढ़ाण गांव निवासी जतिन ढाका (17) की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जतिन 2019 में डिस्कस थ्रो की अंडर-16 स्पर्धा का राष्ट्रीय चैंपियन रहा है। उसे मार्च माह में फ्रांस में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम में भाग लेने जाना था। इस संबंध में कलानौर थाना पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कलानौर खंड के गांव गुढाण निवासी सन्नी ढाका ने दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपने भाई जतिन, मोहन व अमन के साथ कार लेकर दोस्त की बहन की शादी में दादरी जिले के गांव सांजरवास गए थे। शादी के बाद चारों कार में सवार होकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में खेरड़ी मोड़ से कलानौर की तरफ आने लगे तो भिवानी की तरफ से आए एक कार चालक ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से युवकों की कार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। किसी तरह वह कार से बाहर निकला और भाई व अन्य युवकों को बाहर निकाला। हादसे में जतिन व अमन को चोटें आई। उन्हें कलानौर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान जतिन की मौत हो गई, जबकि अमन का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई को पूरा विश्वास था फ्रांस में जीत का 
जतिन के भाई सन्नी ढाका ने बताया कि उसके भाई ने 2019 में डिस्कस थ्रो में अंडर 16 की राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती थी। मार्च माह में उसे फ्रांस में होने वाले स्कूल गेम में भाग लेने फ्रांस जाना था। घर पर पिता उसकी तैयारी करवा रहे थे। भाई को भी फ्रांस में जीत का विश्वास था, लेकिन सड़क हादसे ने सब कुछ बदल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed