{"_id":"63e15b19b1830c5f556e156f","slug":"na-rohtak-news-c-17-roh1019-59627-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कर्मबीर हत्याकांड में आरोपी पत्नी, बेटी व हिसार का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कर्मबीर हत्याकांड में आरोपी पत्नी, बेटी व हिसार का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पुलिस ने भैणी मातो में हुई कर्मबीर की हत्या मामले में आरोपी पत्नी, उसकी बेटी व हिसार के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना महम प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि 26 जनवरी 2023 को पुलिस को सूचना मिली कि भैणी मातो में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान भैणी मातो निवासी कर्मबीर के रूप में हुई। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी के कथन के आधार पर 27 जनवरी 2023 को मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद एक फरवरी को मृतक कर्मबीर के भाई दिलबाग ने शिकायत दर्ज कराई। दिलबाग ने कहा कि कर्मबीर की पत्नी, बेटी व संदीप निवासी गांव बकलाना, हिसार ने मिलकर कर्मबीर की हत्या की है। कर्मबीर की पत्नी व बेटी का संदीप के घर आना-जाना है। यह कर्मबीर को पसंद नहीं था। इसके चलते कर्मबीर की हत्या को अंजाम दिया गया।
एएसआई राजीव ने केस की जांच करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तीन फरवरी को हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में हिसार के बकलाना निवासी आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया। इसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कर्मबीर की पत्नी व उसकी बेटी के शामिल होने का खुलासा किया। इसके चलते इन्हें भी गिरफ्तार कर पेश अदालत के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।