{"_id":"63e15a46827c8058753f8550","slug":"na-rohtak-news-c-17-roh1019-59431-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आईएमटी फायरिंग में इस्तेमाल की गई चार पिस्तौल और एक बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आईएमटी फायरिंग में इस्तेमाल की गई चार पिस्तौल और एक बाइक बरामद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। आईएमटी स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग हथियार बरामद कर लिए हैं। पुलिस पूछताछ में तीन आरोपियों की निशानदेही पर चार पिस्तौल व एक बाइक बरामद की गई, पूछताछ जारी है। इस केस में एक दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ का भी नाम आया था, लेकिन अभी तक पुलिस गोल्डी और हमलावरों के बीच की कड़ियां नहीं जोड़ पाई है।
प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए लॉरेंस के करीबी मोनू डागर ने एक दिन पहले पुलिस पूछताछ में कबूल किया था कि वारदात में प्रयोग किए गए हथियार विदेश में बैठे लॉरेंस के साथी गोल्डी बराड़ ने उपलब्ध करवाए थे। लेकिन पुलिस अब तक यह नहीं पता कर सकी है कि हथियार किस चैनल के जरिए यहां भेजे गए। इस कड़ी में कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस के पास सिर्फ एक जानकारी है कि हथियार पहुंचाने वाले स्थानीय लोग थे। पुलिस फिलहाल बीच की कड़ियां जोड़ने में लगी है।
पुलिस का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों से पूछताछ की जा रही है। रिमांड पर लिए तीन आरोपियों से वारदात में प्रयोग चार पिस्तौल व एक बाइक बरामद हुई हैं। इसमें खरावड़ निवासी आरोपी अंकित से दो पिस्तौल, सांघी निवासी परविंदर से एक पिस्तौल व सांघी निवासी सचिन उर्फ तेज की निशानदेही पर एक पिस्तौल और बाइक बरामद कर ली गई है। गोल्डी बराड़ की ओर से उपलब्ध कराए गए इन हथियारों से ही वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई लॉरेंस के करीबी मोनू डागर से भी पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली व राजस्थान में लाॅरेंस के पुराने ठिकानों पर दबिश दी जा रही है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
यह था मामला
आईएमटी स्थित भाईचारा ट्रक यूनियन के कार्यालय पर दो फरवरी को कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें कार्यालय में बैठे मुंशी सुरेश राणा और ट्रक मालिक रामनिवास के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। यूनियन प्रधान बलियाना निवासी जितेंद्र ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी।
पुलिस रिमांड पर लिए आरोपियाें पूछताछ कर रही है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार और बाइक बरामद हो गई है। शेष आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं। दिल्ली और राजस्थान भी टीमें गई हुई हैं।
-अनेश कुमार, प्रभारी, सीआईए-1