फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NA

Rohtak News: 2 माह बाद जागा निगम प्रशासन, बेसहारा गोवंश को पकड़ने का शुरू किया अभियान

Tue, 07 Feb 2023 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
NA
बेसहारा पशुओं को पकडते नगर निगम के कर्मचारी ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम की तरफ से करीब दो माह से बंद पड़े बेसहारा गोवंश को सड़कों से पकड़ने का अभियान सोमवार को दोबारा शुरू किया गया। अमर उजाला ने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए निगम टीम ने बेसहारा गोवंश को पकड़ा है। गोवंश को पकड़कर निगम की पहरावर गोशाला में छोड़ा गया है।
ज्ञात रहे कि पिछले तीन दिनों से लगातार सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को लेकर अमर उजाला की तरफ से मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया जा रहा है। इसी के चलते नगर निगम प्रशासन ने भी करीब दो माह से बंद पड़े अभियान को दोबारा शुरू किया। निगम टीम ने मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह की निगरानी में सड़कों से बेसहारा गोवंश को पकड़ने का काम किया। उन्होंने इंद्रा कॉलोनी से करीब 10 गोवंश को पकड़ा, जिन्हें पहरावर स्थित नगर निगम की गोशाला में छोड़ा गया।
विज्ञापन


15 दिसंबर से बंद पड़ा था अभियान
नगर निगम की तरफ से अक्तूबर से 15 दिसंबर तक बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था, जिसमें करीब 580 पशुओं को पकड़कर निगम गोशाला में छोड़ा गया था। लेकिन 15 दिसंबर के बाद से अभियान बंद था, क्योंकि निगम की गाड़ी खराब पड़ी थी। अब निगम की गाड़ी को ठीक करवाया गया है जिसके बाद दोबारा अभियान को शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। सोमवार को 10 पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा गया है। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed