{"_id":"69e67076c441e671ca0a0b4f","slug":"musical-shri-ram-katha-started-with-kalash-yatra-rohtak-news-c-203-1-sroh1011-125785-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलश यात्रा से हुआ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलश यात्रा से हुआ संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो संख्या:56 शहर में भानाराम कॉलोनी में कलश यात्रा निकालते आयोजक। संवाद
महेंद्रगढ़। भानाराम कॉलोनी में सोमवार सुबह 10 बजे श्रीराम कथा से पूर्व महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में यजमान देवीदत्त सोनी, सीमा सोनी सपरिवार रहे। कलश यात्रा में 31 महिलाओं ने भाग लिया। प्रवक्ता अमरसिंह सोनी ने बताया कि भानाराम कॉलोनी वासियों की ओर से आयोजित यह श्रीराम कथा 20 से 26 अप्रैल तक 3:30 से शाम 6:30 बजे तक होगी।
27 अप्रैल को सुबह 9 बजे हवन और व्यास पूजा के साथ इस सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक राम जीवन महाराज व्यासपीठ पर विराजमान होकर सात दिनों तक अपनी अमृतवाणी से सभी भक्तों को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगे।
श्री रामकथा शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में सरोज, सुमन, राजेश, सरिता, कविता, राजेश यादव, ममता, रेखा अग्रवाल, कविता मांड्या, प्रीति, संजू ,कमलेश आदि मौजूद रहे।