{"_id":"658d3c10f62a980ed30a28bc","slug":"murder-of-young-man-in-rohtak-two-miscreants-stabbed-him-committed-crime-due-to-mutual-dispute-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में युवक की हत्या: दो बदमाशों ने चाकू घोंपा, आपसी कहासुनी में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में युवक की हत्या: दो बदमाशों ने चाकू घोंपा, आपसी कहासुनी में दिया वारदात को अंजाम
Thu, 28 Dec 2023 02:42 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:42 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के जोंटी इलाके में रहने वाला 26 वर्षीय सुमित बुधवार को अपनी बुआ के घर खरावड़ आया हुआ था। बुधवार रात वह अपनी बुआ के बेटों व अजय नमक युवक के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। इस दौरान अजय की दो अन्य लड़कों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के पहरावर चौक स्थित ढाबे पर खाना खाने गए एक युवक को दो बदमाशों ने चाकू घोंप कर मार डाला। युवक के साथी के साथ हुई कहासुनी में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस में शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के जोंटी इलाके में रहने वाला 26 वर्षीय सुमित बुधवार को अपनी बुआ के घर खरावड़ आया हुआ था। बुधवार रात वह अपनी बुआ के बेटों व अजय नमक युवक के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। इस दौरान अजय की दो अन्य लड़कों से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष अलग-अलग हो गए।
विज्ञापन
सुमित की बुआ के बेटे कुछ सामान लेने चले गए। जबकि अजय और सुमित वहीं रह गए। सुमित शराब लेने के लिए पहरावर चौक की तरफ गया। यहीं अजय से कहासुनी करने वाले युवकों ने उसे घर लिया और चाकू घोप दियाजु । उसे गंभीर हालत में पीजीआई ले जाएगा। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।