फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Murder of a mason... suspicion of involvement of close relatives behind the incident

Rohtak News: राजमिस्त्री की हत्या... वारदात के पीछे नजदीकी का हाथ होने की आशंका

Thu, 02 Jan 2025 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Murder of a mason... suspicion of involvement of close relatives behind the incident
थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के गद्दी खेड़ी गांव निवासी परजीत उर्फ तांगा की हत्या सिर पर वजनी हथियार मारकर और गर्दन पर वार करके की गई है। हत्या करने के बाद शव को खेत में दबाया गया। शव को जल्दी गलाने के लिए नमक भी डाला गया था।
विज्ञापन

इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस को किसी नजदीकी पर संदेह है। चूंकि जिस तरह हत्या करके खेत में दबाया गया और नमक डालकर गलाने की कोशिश की है। इससे साफ है कि हत्या में कोई नजदीकी व्यक्ति है। पुलिस को ऐसी भी आशंका है कि किसी ने बहाने से उसे अपने साथ बैठाया या बुलाया हो और फिर वहीं पर चोट मारकर हत्या कर दी। हालांकि, इस घटना को अंजाम देने में एक से अधिक व्यक्ति के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन

सौम्य व्यवहार के धनी थे परजीत
ग्रामीणों ने बताया कि परजीत बेहद सीधे और सभ्य व्यक्ति थे। वह राजमिस्त्री तो कभी कुछ अन्य काम करके परिवार का लालन-पालन करते थे। उसकी गांव में किसी भी व्यक्ति से कोई रंजिश नहीं बताई। उनका कुशल व्यवहार था। हालांकि ग्रामीणों का शक है कि उनकी हत्या के पीछे कोई नजदीकी ही शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ऐसे हुआ परिजन को संदेह
परजीत की तलाश करते हुए परिजन खेतों की ओर से गए तो एक गड्ढा दिखाई दिया। वहां पर कोई ट्रैक्टर-बुग्गी आदि के टायरों क निशान नहीं थे। इससे परिजन को संदेह हुआ कि यदि पशु आदि को दबाया होता तो वाहनों के टायरों के निशान होते, लेकिन खेत में केवल लोगों के जूतों के निशान दिखाई दे रहे थे, इसलिए गांव के सरपंच को सूचना दी गई। सरपंच के आने के बाद ही परिजन ने खुदाई शुरू की, लेकिन जब पैर और शरीर के अन्य अंग दिखाई देने लगे तो पुलिस को सूचना दी गई।

चार बच्चों का लालन-पालन कर रहे थे परजीत
ग्रामीणों ने बताया कि परजीत तीन बेटियों और एक बेटे का लालन-पालन कर रहे थे, लेकिन कभी-कभार घर में विवाद हो जाता था। इस बात से वह दुखी हो जाते थे। कई बार तो गांव के बड़े-बुजुर्गों ने भी घर में समझौता कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed