फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Murder accused Vikas on remand for two days, search for Lucky and Aryan continues

Rohtak News: हत्यारोपी विकास दो दिन के रिमांड पर, लकी और आर्यन की तलाश जारी

Mon, 05 Feb 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 05 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Murder accused Vikas on remand for two days, search for Lucky and Aryan continues
रोहतक। सांघी के राकेश उर्फ काला हत्याकांड के आरोप में गिरफ्तार गांव के ही युवक विकास को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार विकास ने बताया कि उसने अपने साथी लकी व आर्यन के साथ मिलकर राकेश का रस्सी से गला घोंटा था। पुलिस न केवल फरार आरोपी लकी व आर्यन की तलाश कर रही है, बल्कि वारदात में प्रयोग रस्सी भी बरामद की जानी है।
विज्ञापन

....
नामजद आरोपी सुनील उर्फ भोला व रामफल को किया जाएगा शामिल तफ्तीश
वहीं, पुलिस के मुताबिक मृतक राकेश उर्फ काला के भाई ने तीन आरोपियों सुनील उर्फ भोला, रामफल व विकास को नामजद करवाया था। पुलिस विकास को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसने खुलासा किया है कि उसने अपने दो अन्य साथी लकी व आर्यन के साथ मिलकर हत्या की है। क्योंकि राकेश पर आरोप था कि उसने 2022 में उसके भाई साहिल की हत्या की है। अब पुलिस आरोपी सुनील उर्फ भोला व रामफल को जांच में शामिल करेगी। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक आरोपियों की हत्या में भूमिका सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

....
शुक्रवार सुबह मिला था नाले के बाहर राकेश का शव
सांघी निवासी नरेश कुमार शुक्रवार को सदर थाने में दी शिकायत में बताया था कि एक फरवरी की शाम पांच बजे उसका भाई 28 वर्षीय राकेश खेत में गया था। काफी देर बाद वह नहीं आया तो उसने फोन मिलाया, लेकिन राकेश ने कॉल रिसीव नहीं की। वह उसे ढूंढने चिड़ी रोड पर गया, जहां शराब के ठेके के पास पहुंचा। वहां पर राकेश को उसने गांव के युवक सुनील उर्फ भोला व रामफल के साथ देखा। शुक्रवार सुबह सात बजे उसे पता चला कि राकेश उर्फ काला का शव चिड़ी रोड पर नाले में पड़ा था, जिसे बाद में बाहर निकाल दिया गया था। राकेश के गले पर गला घोंटने के निशान मिले थे। पुलिस ने सुनील उर्फ भोला, रामफल व गांव के ही युवक विकास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विकास ने अपने साथी लकी व आर्यन के साथ मिलकर राकेश की पुरानी रंजिश के चलते हत्या की है। विकास को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी सुनील उर्फ भोला व रामफल की अभी भूमिका सामने नहीं आई है। जबकि लक्की व आर्यन अभी फरार हैं, जिनको जल्द काबू किया जाएगा।
मुरारी, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed