Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal sanitation workers on strike, city filled with filth

Rohtak News: नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर, गंदगी से अटा शहर

Mon, 04 May 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation workers on strike, city filled with filth
17-शहर के गोहाना रोड पर वार्ड पार्षद के बोर्ड के पास फैली गंदगी। संवाद - फोटो : बदला चौकी के पास सड़क पर खड़े वाहन व पटरी पर रखा दुकानों का सामान।

विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते शहर में कई जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। स्थाई भर्ती और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक जिला इकाई ने नगर निगम कार्यालय परिसर में रविवार को भी धरना जारी रखा और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे इकाई प्रधान शंभु टांक व सचिव राकेश चावरिया ने बताया कि संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से हड़ताल 5 मई तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

उनके आह्वान पर यहां भी मंगलवार तक नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, स्थाई भर्ती करने, ठेका प्रथा बंद करने व शिक्षित सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत करने आदि मांग संघ की ओर से की जा रही है लेकिन सरकार इन मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसके चलते हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वार्ड पार्षद के बोर्ड के पास सफाई नहीं
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर भी शहर में देखने को मिल रहा है। नगर निगम के वार्ड 5 से पार्षद सुरेश किराड़ के बोर्ड के पास ही कचरा फैला हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी जन प्रतिनिधियों के बोर्ड के आसपास भी सफाई नहीं रख पा रहे हैं।
----------
अनेक जगह लगे गंदगी के ढेर
उधर, हड़ताल के चलते शहर में अनेक जगह रविवार को गंदगी के ढेर लगे रहे। शहर के शिवाजी कॉलोनी पार्क के पास, गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के निकट, सोनीपत रोड पर छोटूराम स्टेडियम के पास, रामगोपाल कॉलोनी के निकट, हिसार रोड चौक के निकट, झज्जर रोड टी प्वाइंट, पालिका बाजार के पास, कन्हेली रोड पर आदि अनेक जगह गंदगी के ढेर लगे रहे।

--------------
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। एजेंसी के 340 कर्मचारी सफाई कार्य में लगे हैं। डोर टू डोर कूड़ा उठाने भी हो रहा है। -सुधीर कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम, रोहतक।

17-शहर के गोहाना रोड पर वार्ड पार्षद के बोर्ड के पास फैली गंदगी। संवाद

17-शहर के गोहाना रोड पर वार्ड पार्षद के बोर्ड के पास फैली गंदगी। संवाद- फोटो : बदला चौकी के पास सड़क पर खड़े वाहन व पटरी पर रखा दुकानों का सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed