{"_id":"6133cf6c8ebc3ebde1368c0e","slug":"municipal-corporation-s-new-office-will-be-built-in-jalghar-ek-rohtak-news-rtk622996095","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलघर-एक में बनेगा नगर निगम का नया दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलघर-एक में बनेगा नगर निगम का नया दफ्तर
विज्ञापन
नगर निगम का नया दफ्तर जलघर-एक परिसर में बनेगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग पर निगमायुक्त व जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता में सहमति हो गई है। इसके बनने से एक ही छत के नीचे लोगों के सभी कार्य हो जाएंगे और दफ्तर-दफ्तर नहीं भटकना पड़ेगा। पार्षदों को भी सदन की बैठक के लिए जिला विकास भवन में नहीं जाना होगा।
नगर निगम की सीमा का विस्तार होने के साथ ही कामकाज काफी बढ़ गया है। इससे आंबेडकर चौक स्थिति नगर निगम का कार्यालय छोटा पड़ गया है। इससे निगम की निर्माण इकाई, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, भू-संपत्ति अधिकारी अलग-अलग भवनों में बैठ रहे हैं। इसकी वजह से कर्मचारी ही नहीं आम जनता को भी काफी दिक्कत होती है। लोगों को कभी नगर निगम तो कभी दूसरे दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यही नहीं, सदन नहीं होने की वजह से पार्षदों की मीटिंग भी जिला विकास भवन में होती है। इन दिक्कतों के चलते काफी समय से नगर निगम का नया कार्यालय बनाने की योजना पर मंथन चल रहा था, जिस पर अब अमल होने लगी है। नगर निगम ने तय किया है कि मानसरोवर पार्क के सामने जलघर-एक में निगम की चार एकड़ जमीन है, जहां नया दफ्तर बनाया जाएगा। नए दफ्तर में निगम के प्रत्येक अधिकारी के बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। निगम सदन की मीटिंग के लिए अलग हॉल बनाया जाएगा। जलघर-एक में नया निगम कार्यालय बनाने के लिए मंडलायुक्त पंकज यादव की अध्यक्षता में मूल्यांकन कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद शासन स्तर से नोटिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद टेंडर निकालकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं, जलघर की शहर में पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइनों की शिफ्टिंग के मसले पर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ और जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता के बीच सहमति हो चुकी है। तय किया गया है कि पाइप लाइनों की शिफ्टिंग का जनस्वास्थ्य विभाग एस्टीमेट बनाएगा। संभव होगा तो निगम लाइनों की शिफ्टिंग करेगा अन्यथा जनस्वास्थ्य विभाग।
दमकल कार्यालय सेक्टर-पांच में होगा शिफ्ट
जलघर-एक में बना दमकल विभाग का कार्यालय जल्द सेक्टर-पांच में बनी नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। दमकल विभाग के अधिकारी नए कार्यालय में बैठेंगे। तय किया गया है कि दमकल की दो गाड़ियां और कंट्रोल रूम शहर के बीचोंबीच रहेगा ताकि आग की सूचना पर तुरंत टीम पहुंच सके।
विज्ञापन
जलघर-एक के परिसर में नगर निगम का नया दफ्तर बनाने के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद नोटिफिकेशन करके निर्माण के लिए टेंडर निकाला जाएगा। जलघर की पाइप लाइनों की शिफ्टिंग के मसले पर अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग से बात हो गई है। दमकल विभाग सेक्टर-पांच में शिफ्ट होगा। दो गाड़ियां व कंट्रोल रूम शहर में रहेगा।
- डॉ. नरहरि बांगड़, आयुक्त, नगर निगम
नगर निगम का नया कार्यालय बनाने के लिए मानसरोवर पार्क के नजदीक जलघर-एक में जगह देखी गई है, जो निगम की ही चार एकड़ जमीन है। सेक्टरों में भी जगह देखी जा रही हैं। हां, इतना जरूर है कि जल्द से जल्द नगर निगम का नया कार्यालय बनाया जाएगा।
- मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम