फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation meeting to review cleaning work

Rohtak News: सफाई कार्य की समीक्षा के लिए नगर निगम की बैठक

Wed, 17 Jul 2024 05:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation meeting to review cleaning work
16सीटीके30...नगर निगम कार्यालय में निगम के अ​धिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करते संयुक्त आ
रोहतक। सफाई कार्य की समीक्षा के लिए संयुक्त आयुक्त विजय सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तकनीकी शाखा व सफाई शाखा के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना व शहर को साफ सुथरा बनाने है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि सफाई व्यवस्था कार्य के प्रति नगर निगम काफी गंभीर है। नगर निगम निरंतर सफाई व्यवस्था के कार्य में सुधार के लिए प्रयासरत है। नगर निगम का 31 अगस्त तक चलाया गया अभियान सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ विशेष अभियान है। यह अभियान सभी वार्डों में चलाया गया है। इस दौरान सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करवाने, नालाें की सफाई करवाने जैसी गतिविधियां करवाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम की टीमों ने माता दरवाजा से जींद चौक, रैनकपुरा, गोहाना अड्डा से सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी तक नालों की सफाई करवाई गई है व इनसे निकले हुए कूड़े को भी उठवाया जा रहा है। आमजन से अपील है कि वे गंदगी न फैलाए। गोबर को नालियों, नालो, सीवर में न बहाए, कूड़े को खुले में न फैके। कूड़ा केवल नगर निगम की कूड़ा उठान वाली गाड़ी में ही डाले। स्वच्छता के कार्य में नगर निगम, रोहतक का सहयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed