फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation forgot about digging of Kanheli-Pahrawar road

Rohtak News: कन्हेली-पहरावर सड़क की खोदाई कर भूला नगर निगम

Fri, 13 Dec 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 13 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation forgot about digging of Kanheli-Pahrawar road
12सीटीके18..कन्हेली से पहरावर रोड़। संवाद
कन्हेली से पहरावर जाने वाली सड़क जर्जर हाल है। इस सड़क से आवागमन करना लोगों के लिए परेशानी भरा रहता है। नगर निगम ने अमृत योजना के तहत वर्ष 2020 से 2023 तक सीवर व स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बिछाने के लिए यह सड़क खोदकर यूं ही छोड़ दी। इस काम की न तो अनुमति ली गई और न ही सड़क की मरम्मत के लिए बिल जमा कराए। नतीजतन सड़क की हालत बदतर हो गई है। लोगों ने प्रशासन से सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रामप्रकाश ने बताया कि शिकायतों के बाद, सिंचाई विभाग के उप मंडल अभियंता ने नगर निगम को एक नोटिस जारी किया है। इसमें सड़क की मरम्मत के लिए 2 करोड़ 72 लाख 81 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि यह राशि जल्द जमा नहीं की जाती है तो सड़क की मरम्मत नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन

रमेश फौजी ने बताया कि पूरी सड़क टूटी पड़ी है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लग जाता है। आने-जाने का रास्ता भी नहीं रहता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

12सीटीके18..कन्हेली से पहरावर रोड़। संवाद

12सीटीके18..कन्हेली से पहरावर रोड़। संवाद

12सीटीके18..कन्हेली से पहरावर रोड़। संवाद

12सीटीके18..कन्हेली से पहरावर रोड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed